गुरुवार, अप्रैल 23, 2015

पाचक शक्ति बढ़ाने वाले फल

अनार के सेवन से ‪आमाशय और‬ ‪आंतों‬ के  रोग में लाभ होता है 


अनार पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा फल है | इसके सेवन से भोजन को प्रति अरूचि की शिकायत खत्म हो जाती है | भूख खुलकर लगती है | अनार के सेवन से ‪आमाशय और‬ ‪आंतों‬ से संबंधित रोग- विकारों में लाभ होता है |

कुछ औष्धीय प्रयोग -

  • 100 ग्राम अनार रस में थोडा सेंधा नमक और शहद मिलाकर सेवन करने से पाचन क्रिया तीव्र होती है |
  • 20 ग्राम अनार रस मे पांच ग्राम भुने जीरे का चूरन और गुड़ मिलाकर सेवन करने से अजीर्ण में लाभ होता है |
  • 50 ग्राम अनार का रस पीने से पाचन की गड़बड़ी से उत्पन पेटदर्द शांत होता है |

जिनकी पाचन शक्ति बहुत कमज़ोर है।

  • ये उन लोगों के लिए बड़ी कारगर है जिनकी पाचन शक्ति बड़ी कमज़ोर है खाना नहीं पचता, इरिटेबल बावेल सिन्ड्रोम से जो पीड़ित हैं वजन नहीं बढ़ता है।
  • रोज ताजा दही के साथ दो चम्मच पीसी अलसी और उसमें दो चम्मच शुद्ध शहद मिला कर ले। कुछ दिनों में ही फायदा होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें