दादी-नानी और पिता-दादाजी के बातों का अनुसरण, संयम बरतते हुए समय के घेरे में रहकर जरा सा सावधानी बरतें तो कभी आपके घर में डॉ. नहीं आएगा. यहाँ पर दिए गए सभी नुस्खे और घरेलु उपचार कारगर और सिद्ध हैं... इसे अपनाकर अपने परिवार को निरोगी और सुखी बनायें.. रसोई घर के सब्जियों और फलों से उपचार एवं निखार पा सकते हैं. उसी की यहाँ जानकारी दी गई है. इस साइट में दिए गए कोई भी आलेख व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं है. किसी भी दवा और नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार नजदीकी डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लें.
पुरे वर्ष सन् 2018 के पर्व त्यौहार निचे मौजूद है...

लेबल

आप यहाँ आये हमें अच्छा लगा... आपका स्वागत है

नोट : यहाँ पर प्रस्तुत आलेखों में स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी को संकलित करके पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करने का छोटा सा प्रयास किया गया है। पाठकों से अनुरोध है कि इनमें बताई गयी दवाओं/तरीकों का प्रयोग करने से पूर्व किसी योग्य चिकित्सक से सलाह लेना उचित होगा।-राजेश मिश्रा

स्वास्थ लाभ के साथी, इस वेबसाइट से जुड़ें : राज

Hair Care लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hair Care लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, मई 04, 2015

मनचाहा घने और काले बालों के लिए 35 सूत्र

झड़ने से बचाएं, मिनटों में पाएं रेशमी और घनेरी बाल
Thick and Black Hair 35 formula's

1- घी खाएं और बालों के जड़ों में घी मालिश करें।
2- गेहूं के जवारे का रस पीने से भी बाल कुछ समय बाद काले हो जाते हैं।
3- तुरई या तरोई के टुकड़े कर उसे धूप मे सूखा कर कूट लें। फिर कूटे हुए मिश्रण में इतना नारियल तेल डालें कि वह डूब जाएं। इस तरह चार दिन तक उसे तेल में डूबोकर रखें फिर उबालें और छान कर बोतल भर लें। इस तेल की मालिश करें। बाल काले होंगे।
4- नींबू के रस से सिर में मालिश करने से बालों का पकना, गिरना दूर हो जाता है। नींबू के रस में पिसा हुआ सूखा आंवला मिलाकर सफेद बालों पर लेप करने से बाल काले होते हैं।
5- बर्रे(पीली) का वह छत्ता जिसकी मक्खियाँ उड़ चुकी हो 25 ग्राम, 10-15 देसी गुड़हल के पत्ते,1/2 लीटर नारियल तेल में मंद मंद आग पर उबालें सिकते-सिकते जब छत्ता काला हो जाये तो तेल को अग्नि से हटा दें. ठंडा हो जाने पर छान कर तेल को शीशी में भर लें. प्रतिदिन सिर पर इसकी हल्के हाथ से मालिश करने से बाल उग जाते हैं और गंजापन दूर होता है.
6- कुछ दिनों तक, नहाने से पहले रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
7- नीबू के रस में आंवला पाउडर मिलाकर सिर पर लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।
8- तिल का तेल भी बालों को काला करने में कारगर है।
9- आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाए। 15 मिनट बाद बाल धो लें। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
10- नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा।
11- चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं। बाल कम गिरेंगे।
12- बेसन मिला दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। फायदा होगा।
13- दस मिनट का कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। बाल नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ (रूसी) भी नहीं होगी।
14- 50 ग्राम कलौंजी 1 लीटर पानी में उबाल लें। इस उबले हुए पानी से बालों को धोएं। इससे बाल 1 महीने में ही काफी लंबे हो जाते हैं।
15- नीम और बेर के पत्तो को पानी के साथ पीसकर सिर पर लगा लें और इसके 2-3 घण्टों के बाद बालों को धो डालें। इससे बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल लंबे भी होते हैं।
16- लहसुन का रस निकालकर सिर में लगाने से बाल उग आते हैं।
17- सीताफल के बीज और बेर के बीज के पत्ते बराबर मात्रा में लेकर पीसकर बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा करने से बाल लंबे हो जाते हैं।
18- 10 ग्राम आम की गिरी को आंवले के रस में पीसकर बालों में लगाना चाहिए। इससे बाल लंबे और घुंघराले हो जाते हैं।
19- शिकाकाई और सूखे आंवले को 25-25 ग्राम लेकर थोड़ा-सा कूटकर इसके टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को 500 ग्राम पानी में रात को डालकर भिगो दें। सुबह इस पानी को कपड़े के साथ मसलकर छान लें और इससे सिर की मालिश करें। 10-20 मिनट बाद नहा लें। इस तरह शिकाकाई और आंवलों के पानी से सिर को धोकर और बालों के सूखने पर नारियल का तेल लगाने से बाल लंबे, मुलायम और चमकदार बन जाते हैं।
20- ककड़ी में सिलिकन और सल्फर अधिक मात्रा में होता है जो बालों को बढ़ाते हैं। ककड़ी के रस से बालों को धोने से तथा ककड़ी, गाजर और पालक सबको मिलाकर रस पीने से बाल बढ़ते हैं। यदि यह सब उपलब्ध न हो तो जो भी मिले उसका रस मिलाकर पी लें। इस प्रयोग से नाखून गिरना भी बन्द हो जाता है।
21- कपूर कचरी 100 ग्राम, नागरमोथा 100 ग्राम, कपूर तथा रीठे के फल की गिरी 40-40ग्राम, शिकाकाई 250 ग्राम और आंवले 200 ग्राम की मात्रा में लेकर सभी का चूर्ण तैयार कर लें। इस मिश्रण के 50 ग्राम चूर्ण में पानी मिलाकर लुग्दी(लेप) बनाकर बालों में लगाना चाहिए। इसके पश्चात् बालों को गरम पानी से खूब साफ कर लें। इससे सिर के अन्दर की जूं-लींकें मर जाती हैं और बाल मुलायम हो जाते हैं।
22- गुड़हल के फूलों के रस को निकालकर सिर में डालने से बाल बढ़ते हैं।
23- गुड़हल के ताजे फूलों के रस में जैतून का तेल बराबर मिलाकर आग पर पकायें, जब जल का अंश उड़ जाये तो इसे शीशी में भरकर रख लें। रोजाना नहाने के बाद इसे बालों की जड़ों में मल-मलकर लगाना चाहिए। इससे बाल चमकीले होकर लंबे हो जाते हैं।
24- बालों को छोटा करके उस स्थान पर जहां पर बाल न हों भांगरा के पत्तों के रस से मालिश करने से कुछ ही दिनों में अच्छे काले बाल निकलते हैं जिनके बाल टूटते हैं या दो मुंहे हो जाते हैं।
25- त्रिफला के चूर्ण को भांगरा के रस में 3 उबाल देकर अच्छी तरह से सुखाकर खरल यानी पीसकर रख लें। इसे प्रतिदिन सुबह के समय लगभग 2 ग्राम तक सेवन करने से बालों का सफेद होना बन्द जाता है तथा इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
26- आंवलों का मोटा चूर्ण करके, चीनी के मिट्टी के प्याले में रखकर ऊपर से भांगरा का इतना डाले कि आंवले उसमें डूब जाएं। फिर इसे खरलकर सुखा लेते हैं। इसी प्रकार 7भावनाएं (उबाल) देकर सुखा लेते हैं। प्रतिदिन 3 ग्राम की मात्रा में ताजे पानी के साथ सेवन से करने से असमय ही बालों का सफेद होना बन्द जाता
है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने वाला, उम्र को बढ़ाने वाला लाभकारी योग है।
27- भांगरा, त्रिफला, अनन्तमूल और आम की गुठली का मिश्रण तथा 10 ग्राम मण्डूर कल्क व आधा किलो तेल को एक लीटर पानी के साथ पकायें। जब केवल तेल शेष बचे तो इसे छानकर रख लें। इसके प्रयोग से बालों के सभी प्रकार के रोग मिट जाते हैं।
28- 250 ग्राम अमरबेल को लगभग 3 लीटर पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाये तो इसे उतार लें। सुबह इससे बालों को धोयें। इससे बाल लंबे होते हैं।
29- त्रिफला के 2 से 6 ग्राम चूर्ण में लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग लौह भस्म मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से बालों का झड़ना बन्द हो जाता है।
30- नारियल तेल और शहद - दोनों में ही नमी होती है जिससे बालों में चमक आती है। 2 चम्‍मच नारिल तेल लें और उसमें 1 चम्‍मच शहद मिलाएं। इससे अपने बालों और सिर की मसाज करें। 15-20 मिनट तक लगा रहने के बाद शैंपू से धो लें। 
31- नारियल तेल और महंदी- महंदी से बाल झड़ना रुक जाता है लेकिन यह बालों को रूखा भी कर देती है। अगर आप चाहती हैं कि बाल रूखे ना बने तो महंदी में नारिल तेल डाल कर लगाएं। इससे बालों में नमी बन जाएगी।
32- नारियल तेल, दही और नींबू- एक कटोरी में अंडा फोडिये और उसमें 2 चम्‍मच दही और नारियल तेल डालिनये। इसे अपने बालों पर लगाइये और 20 मिनट के बाद बाल धो लीजिये। इससे बाल मुलायम और शाइनी बनेंगे। 
33- नारियल तेल और रीठा- थोड़ा सा नारियल तेल लीजिये और उसमें 4 चम्‍मच रीठा पाउडर मिलाइये। इसे 20 मिनट के लिये अपने बालों में लगा कर छोड़ दीजिये और फिर शैंपू कर लीजिये। इससे बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और दोमुंहे बालों की समस्‍या भी खतम हो जाएगी। 
34- नारियल तेल और नींबू- थोड़ा सा नारियल तेल लें और उसमें कुछ बूंद नींबू की मिलाएं। इससे हल्‍के हल्‍के सिर की मसाज करें और बाद में शैंपू कर लें। इससे बालों में नमी रहेगी और नींबू से रूसी की समस्‍या दूर होगी।
35- नारियल तेल और अंडा- अंडे में 1 चम्‍मच नारियल तेल डालें और इन्‍हें अपने बालों पर लगाएं। इसे 20-25 मिनट के लिये बालों में लगा रहने दें और फिर शैंपू कर लें। इससे बाल सिल्‍की होंगे और शाइनी बनेंगे।

गुरुवार, अप्रैल 23, 2015

बालों के लिए कारगर उपाय

Effective Hair for 41 Raj Home Remedyलंबे-घने बालों के लिए राज का 41 घरेलू उपाय

घर में बने नेचुरल हेयर मास्क से अब आपके बाल और भी खूबसूरत हो सकते हैं। हेयर मास्क बालों की जड़ों तक जाकर उनको रिपेयर, मॉइस्चराइज करने के साथ उनकी कंडीशनिंग भी करते हैं। उपरोक्त हेयर मास्क डेंड्रफ, दोमुंहे बाल और झड़ते बालों से छुटकारा दिलाने का दावा करते हैं।

कोकोनट-केस्टर ऑइल मास्क : इस मास्क से आपके बाल और भी मुलायम और खूबसूरत बनते हैं। अरंडी के तेल के उपयोग से बाल और भी घने होते हैं, साथ ही दोमुंहे बालों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

कोकोनट-केस्टर ऑइल मास्क बनाने की विधि : 5 टेबल स्पून नारियल तेल, 5 टेबल स्पून अरंडी का तेल इन दोनों को मिलाकर बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाकर 1 घंटे तक शॉवर कैप से ढंक लें। इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें।

बनाना मास्क : केले को अच्छे से मिक्सर में ग्राइंड कर लें, फिर इसमें 1 चम्मच शहद या नींबू का रस मिला लें। अब इस घोल को बालों की जड़ों से सिरों तक लगा लें। अब गुनगुने पानी से सिर धो लें। इस मास्क को लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

ओटमील हेयर मास्क : यह मास्क बालों को ग्रीसी स्केल्प, डेंड्रफ और इची स्केल्प से राहत पहुंचाने में मदद करता है। जई, दूध, बादाम का तेल, जैतून का तेल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और बालों को अच्छे से कंघी करके लगा लें, फिर 30 मिनट के बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। ओट मील हेयर मास्क हफ्ते में दो बार लगाएं।
हाइबिस्कस (जपापुष्प) हेयर मास्क : यह मास्क कमजोर जड़ों के लिए काफी फायदेमंद है। जपापुष्प से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। रात को जपापुष्प की पत्तियों को 1 कप पानी में भिगोकर रखें फिर जैतून के तेल, नारियल के तेल और दही को मिलाकर ग्राइंड कर लें। इस घोल को बालों में 30 मिनट तक लगाकर रखें, इसके बाद बालों को पानी से धो लें।

लंबे खूबसूरत बालों के लिए टिप्स

1- घी खाएं और बालों के जड़ों में घी मालिश करें।
2- गेहूं के जवारे का रस पीने से भी बाल कुछ समय बाद काले हो जाते हैं।
3- तुरई या तरोई के टुकड़े कर उसे धूप मे सूखा कर कूट लें। फिर कूटे हुए मिश्रण में इतना नारियल तेल डालें कि वह डूब जाएं। इस तरह चार दिन तक उसे तेल में डूबोकर रखें फिर उबालें और छान कर बोतल भर लें। इस तेल की मालिश करें। बाल काले होंगे।
4- नींबू के रस से सिर में मालिश करने से बालों का पकना, गिरना दूर हो जाता है। नींबू के रस में पिसा हुआ सूखा आंवला मिलाकर सफेद बालों पर लेप करने से बाल काले होते हैं।
5- बर्रे(पीली) का वह छत्ता जिसकी मक्खियाँ उड़ चुकी हो 25 ग्राम, 10-15 देसी गुड़हल के पत्ते,1/2 लीटर नारियल तेल में मंद मंद आग पर उबालें सिकते-सिकते जब छत्ता काला हो जाये तो तेल को अग्नि से हटा दें. ठंडा हो जाने पर छान कर तेल को शीशी में भर लें. प्रतिदिन सिर पर इसकी हल्के हाथ से मालिश करने से बाल उग जाते हैं और गंजापन दूर होता है.
6- कुछ दिनों तक, नहाने से पहले रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
7- नीबू के रस में आंवला पाउडर मिलाकर सिर पर लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।
8- तिल का तेल भी बालों को काला करने में कारगर है।
9- आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाए। 15 मिनट बाद बाल धो लें। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
10- नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा।
11- चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं। बाल कम गिरेंगे। 12- बेसन मिला दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। फायदा होगा। 13- दस मिनट का कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। बाल नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ (रूसी) भी नहीं होगी।
12- 250 ग्राम अमरबेल को लगभग 3 लीटर पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाये तो इसे उतार लें। सुबह इससे बालों को धोयें। इससे बाल लंबे होते हैं।
13- त्रिफला के 2 से 6 ग्राम चूर्ण में लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग लौह भस्म मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से बालों का झड़ना बन्द हो जाता है।
14- 50 ग्राम कलौंजी 1 लीटर पानी में उबाल लें। इस उबले हुए पानी से बालों को धोएं। इससे बाल 1 महीने में ही काफी लंबे हो जाते हैं।
15- नीम और बेर के पत्तो को पानी के साथ पीसकर सिर पर लगा लें और इसके 2-3 घण्टों के बाद बालों को धो डालें। इससे बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल लंबे भी होते हैं।
16- लहसुन का रस निकालकर सिर में लगाने से बाल उग आते हैं।
17- सीताफल के बीज और बेर के बीज के पत्ते बराबर मात्रा में लेकर पीसकर बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा करने से बाल लंबे हो जाते हैं।
18- 10 ग्राम आम की गिरी को आंवले के रस में पीसकर बालों में लगाना चाहिए। इससे बाल लंबे और घुंघराले हो जाते हैं।
19- शिकाकाई और सूखे आंवले को 25-25 ग्राम लेकर थोड़ा-सा कूटकर इसके टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को 500 ग्राम पानी में रात को डालकर भिगो दें। सुबह इस पानी को कपड़े के साथ मसलकर छान लें और इससे सिर की मालिश करें। 10-20 मिनट बाद नहा लें। इस तरह शिकाकाई और आंवलों के पानी से सिर को धोकर और बालों के सूखने पर नारियल का तेल लगाने से बाल लंबे, मुलायम और चमकदार बन जाते हैं।
20- ककड़ी में सिलिकन और सल्फर अधिक मात्रा में होता है जो बालों को बढ़ाते हैं। ककड़ी के रस से बालों को धोने से तथा ककड़ी, गाजर और पालक सबको मिलाकर रस पीने से बाल बढ़ते हैं। यदि यह सब उपलब्ध न हो तो जो भी मिले उसका रस मिलाकर पी लें। इस प्रयोग से नाखून गिरना भी बन्द हो जाता है।
21- कपूर कचरी 100 ग्राम, नागरमोथा 100 ग्राम, कपूर तथा रीठे के फल की गिरी 40-40 ग्राम, शिकाकाई 250 ग्राम और आंवले 200 ग्राम की मात्रा में लेकर सभी का चूर्ण तैयार कर लें। इस मिश्रण के 50 ग्राम चूर्ण में पानी मिलाकर लुग्दी(लेप) बनाकर बालों में लगाना चाहिए। इसके पश्चात् बालों को गरम पानी से खूब साफ कर लें। इससे सिर के अन्दर की जूं-लींकें मर जाती हैं और बाल मुलायम हो जाते हैं।
22- गुड़हल के फूलों के रस को निकालकर सिर में डालने से बाल बढ़ते हैं।
23- गुड़हल के ताजे फूलों के रस में जैतून का तेल बराबर मिलाकर आग पर पकायें, जब जल का अंश उड़ जाये तो इसे शीशी में भरकर रख लें। रोजाना नहाने के बाद इसे बालों की जड़ों में मल-मलकर लगाना चाहिए। इससे बाल चमकीले होकर लंबे हो जाते हैं।
24- बालों को छोटा करके उस स्थान पर जहां पर बाल न हों भांगरा के पत्तों के रस से मालिश करने से कुछ ही दिनों में अच्छे काले बाल निकलते हैं जिनके बाल टूटते हैं या दो मुंहे हो जाते हैं।
25- त्रिफला के चूर्ण को भांगरा के रस में 3 उबाल देकर अच्छी तरह से सुखाकर खरल यानी पीसकर रख लें। इसे प्रतिदिन सुबह के समय लगभग 2 ग्राम तक सेवन करने से बालों का सफेद होना बन्द जाता है तथा इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
26- आंवलों का मोटा चूर्ण करके, चीनी के मिट्टी के प्याले में रखकर ऊपर से भांगरा का इतना डाले कि आंवले उसमें डूब जाएं। फिर इसे खरलकर सुखा लेते हैं। इसी प्रकार 7 भावनाएं (उबाल) देकर सुखा लेते हैं। प्रतिदिन 3 ग्राम की मात्रा में ताजे पानी के साथ सेवन से करने से असमय ही बालों का सफेद होना बन्द जाता
है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने वाला, उम्र को बढ़ाने वाला लाभकारी योग है।
27- भांगरा, त्रिफला, अनन्तमूल और आम की गुठली का मिश्रण तथा 10 ग्राम मण्डूर कल्क व आधा किलो तेल को एक लीटर पानी के साथ पकायें। जब केवल तेल शेष बचे तो इसे छानकर रख लें। इसके प्रयोग से बालों के सभी प्रकार के रोग मिट जाते हैं।
28- 100 ग्राम आंवले को 20 मिनट तक नारियल के तेल में उबाल लें| अब छन्नी से तेल को छान ले और किसी ठण्डे स्थान पर संभल कर रख दें| इसे लगाने से बाल फिर से बढ़ने लगेंगे|
29- 100 ग्राम मेहँदी के पत्तों को नारियल के तेल में 20 मिनट तक उबल लें और चान कर किसी ठन्डे स्थान पर रख दें| इसे बालों की जड़ो में लगायें|
30- नारियल तेल को बालों की जड़ो में लगाने से क्षतिग्रस्त बालों को फिर से ठीक किया जा सकता है|
31- ½ कप दही, 1 चम्मच पुदीना पाउडर और एक चम्मच जैतून का तेल मिला कर सिर में लगाने से बालों का झड़ना नियंत्रित किया जा सकता है|
5. बालों की मजबूती के लिए 1 चम्मच बादाम के तेल और 1 चम्मच नारियल के तेल को साथ में मिलाकर लगायें|
32. 2 चम्मच जैतून के तेल में 1 चम्मच नीबू का रस मिला कर लगाने से सर में खुजली और संक्रमण को कम किया जा सकता है|
33- 2 चम्मच काले चने के पाउडर में 1 चम्मच मेथी दाना पाउडर मिलाकर बाल धोने से बाल साफ़ हो जाते हैं और उनमे रूसी भी नहीं होती|

बुधवार, अप्रैल 08, 2015

गर्मियों में बालों की देखभाल

गर्मियों में बालों की खास देखभाल

Hair Special care in Summer

गर्मियों (Summer) के तीखेपन का जितना असर त्वचा (Skin) पर पड़ता है उतना ही बालों (Hair) पर भी होता है। गर्मी, तीखी धूप, जरूरत से ज्यादा पसीना, धूल-मिट्टी और इस सबके साथ त्वचा और सिर में संक्रमण (Infection) की समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं जिनके चलते बालों की सेहत प्रभावित होती ही है। ऐसे मे हम दे रहे हैं बालों के देखभाल (Hair Care) संबंधी कुछ खास टिप्स (Tips) जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों (Summer) मे भी आपने बालों (Hair) की खूबसूरती बरकरार रख सकते हैं:
तपती धूप और धूल भरी हवा के झोंकों के बीच बाल रफ ही नहीं होते, बल्कि सख्त भी हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है बालों की प्रॉपर केयर। बालों की उचित देखभाल से बाल प्राकृतिक रूप से चमकदार और हेल्दी बने रहते हैं।
हमारे बालों को सबसे अधिक धूप का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सूर्य की पराबैंगनी किरणें बालों को जलाती ही नहीं, बल्कि बालों की प्राकृतिक रक्षात्मक परत को भी प्रभावित करती है। 
इस वजह से बालों के क्यूटिकल को नुकसान पहुंचता है। सिर्फ 3-4 दिन ही लंबे समय तक लगातार तेज धूप में रहना ही बालों को ढंकने वाली स्केल-जैसी कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त करने के लिए पर्याप्त है। 

गर्मी से बाल न हों बेहाल

ज्यादा आर्द्रता और अधिक गर्मी बालों की सेहत को प्रभावित करते हैं। जहां ज्यादा नमी से बाल की लटों में खिंचाव आता है, वहीं तेज गर्मी और धूप से बाल सख्त और बेजान से दिखने लगते हैं। 
इसलिए अपने बाल को सुंदर बनाए रखने के लिए सबसे उपयुक्त तरीका उन्हें नियमित रूप से धोना और फिर अच्छे से सुखाना है। यह गर्मियों में आर्द्रता से बालों को होने वाले नुकसान को कम करता है। 
सख्त और गर्म हवा आपके बालों को शुष्क करने के साथ ही उन्हें बुरी तरह उलझा देती हैं, जिससे आपके बाल दोमुंहे भी होने लगते हैं। ऐसे में अगर घर से बाहर निकलना हो, तो बालों को ढंक लें या छाता लेकर जाएं। 
बालों की सेहत के लिए उचित खानपान भी जरूरी है। सोया और अंकुरित अनाज डाइट में जरूर लें। यह आपके पूरे शरीर के साथ-साथ बालों को भी पोषण देगा। इसके अलावा जैतून या नारियल तेल की मालिश भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है।

माइल्‍ड शैंपू बालों के लिए है बेहतर 

तपती गर्मी आपके बालों के रक्षात्मक तेल को कम न कर दें, इसके लिए माइल्ड शैंपू इस्तेमाल में लाएं। यह बालों के रूखेपन को कम करने में मदद करेगा। बाल धोने के बाद प्राकृतिक कंडीशनर का इस्तेमाल करें। बालों में रूसी की समस्या हो, तो बाल धोने से पहले नींबू का रस या दही लगाएं। 

क्या न करें

गर्मियों में अपने बालों पर ड्रायर का इस्तेमाल कम-से-कम करें या इसके इस्तेमाल से बचें। यदि आप अपने बाल पर हेयर ड्रायर प्रयोग करना ही चाहती हैं, तो उसे कोल्ड ब्लो मोड में रखें। 
अगर गर्मियों में आप स्विमिंग करती हैं, तो बालों को रबर की टोपी से ढंक लें, क्योंकि पानी में मौजूद क्लोरीन बालों को क्षति पहुंचाता है। अगर बाल गीले हो गए हों, तो तैरने के तुरंत बाद अपने बालों को नल के पानी से धोएं। यह आपके बालों से क्लोरीन को निकालने में मदद करेगा।
अगर बाल रंगने ही हों, तो अमोनिया-फ्री हेयर कलर का प्रयोग करें। यह अपेक्षाकृत सुरक्षित होता है। इन दिनों बालों को ज्यादा देर तक खुले न रखें। लंबे बालों में जूड़ा, पोनी या चोटी बनाई जा सकती है।

बार-बार धोएं

गर्मियों में सबसे ज्यादा जरूरी होता है बालों की ज्यादा सफाई। उमस, गर्मी, धूल और पसीना ज्यादा होने की वजह से बालों और सिर को साफ रखने के लिए नियमित सफाई करनी चाहिए। अपनी बालों की स्थिति के हिसाब से हर दूसरे दिन बालों को शैंपू से धोने की सलाह दी जाती है। खासतौर से अगर आप बाहर ज्यादा वक्त गुजारते हैं, ट्रैवल ज्यादा करते हैं अथवा धूप मे रहते हैं तो आपके लिए साफ-सफाई पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी हो जाता है। हालांकि शैंपू का बहुत ज्यादा इस्तेमाल भी ठीक नहीं होता। इससे सिर की प्राकृतिक नमी खो जाती है। ऐसे में शैंपू का चुनाव भी सावधानी पूर्वक करें। बेहतर है कि ऐसे शैंपू का चुनाव करें जो आपके सिर और बालों की सफाई के साथ-साथ इसे मॉइश्चराइज भी करे।

बालों में तेल लगाएं

बालों में नियमित रूप से गुनगुने तेल का मसाज भी करें। लेकिन बहुत ज्यादा तेल भी न लगाएं क्योंकि फिर इसे साफ करने के लिए ज्यादा शैंपू लगाना पड़ेगा। तेल व शैंपू का बहुत ज्यादा इस्तेमाल भी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। तेल नियमित रूप से लगाएं लेकिन कम मात्रा में लगाएं। अपनी उंगलियों के सिरों को तेल में डुबोएं और फिर हल्के हाथ से सिर में मालिश करें इससे सिर की तेल ग्रंथियां सक्रिय होंगी और रक्त संचार बढ़ेगा। आपको रात भर तेल लगाकर रखने की जरूरत नहीं है। एक-दो घंटे तक इसे बालों में लगाकर रखना काफी होता है।

धूप से बचाव

यहां तक कि कुछ मिनटों तक धूप का सीधा संपर्क भी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। जो लोग बाहर ज्यादा समय गुजारते हैं उन्हें समस्या होने का खतरा कहीं अधिक रहता है। त्वचा की तरह ही बालों के लिए भी यूवी किरणें खतरनाक साबित होती हैं। त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए तो हम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बाल अक्सर असुरक्षित रह जाते है। ऐसे में जब भी बाहर निकलें अपने बालों को ढक लें। इसके लिए आप हैट अथवा स्कार्फ लगा सकते हैं। इसके साथ ही ऐसे कंडीशनर का इस्तेमाल करें जिसमें सनस्क्रीन भी हो। ये आपके बालों को एक सुरक्षात्मक कवर प्रदान करेंगे।
जो लोग बालों में कलर लगाते हैं वे महसूस कर सकते हैं कि इन दिनों उनके बालों का रंग फेड हो जाता है। यह भी यूवी किरणों का ही असर होता है। यूवी प्रोटेक्शन वाले हेयर केयर प्रॉडक्ट आपके बालों को एक सुरक्षा घेरा प्रदान करते हैं। लेकिन आपको इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करना होता है।

स्विमिंग के दौरान रखें ध्यान

गर्मियों के दिनों में हमें स्विमिंग जैसी एक्टिविटी में हिस्सा लेना ज्यादा अच्छा लगता है। इससे आपके शरीर और दिमाग को काफी आराम मिलता है। साथ ही इसके जरिए अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाती है। लेकिन आपके बाल स्विमिंग पूल का पानी बिल्कुल पसंद नहीं करते। ऐसे में बेहतर है कि स्विमिंग पूल में जाते समय शॉवर कैप पहन लें अथवा बालों में कंडीशनर लगाएं। इससे आपके बालों को पूल के क्लोरीन जैसे केमिकल से सुरक्षा मिलेगी। इसके साथ ही स्विमिंग पूल से बाहर निकलने के तुरंत बाद साफ पानी से नहाएं।

ब्लो ड्रायर या हॉट आयरन का इस्तेमाल कम करें

ब्लो डृायर का इस्तेमाल हर मौसम में कम से कम करना बेहतर रहता है। बेहतर है कि अपने बालों से हल्के हाथों से अतिरिक्त पानी निचोड़कर बालों को तौलिए में लपेट लें। अगर आपके लिए ब्लो डृायर इस्तेमाल करना आवश्यक हो तो यह ध्यान रखें कि इससे निकलने वाली गर्म हवा आपके बालों के फोलिकल्स को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में डैमेज कम से कम हो इसके लिए हीट लो रखें और बेहतर है कि बालों पर काई सॉफ्टनिंग मॉज लगाएं। ब्लो डृायर के इस्तेमाल से आपके सिर की त्वचा के रोम छिद्र खुल सकते हैं और इनमें प्रदूषण व धूल-मिट्टी प्रवेश कर सकती है जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इसके साथ ही हेयर डृायर का नियमित इस्तेमाल आपके बालों को बेजान भी बना सकता है।

मुड़े-तुड़े बालों का इलाज 

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बालों की टिृमिंग कराएं ताकि दोमुंहें और डैमेज हो चुके बाल निकल जाएं। इससे गर्मियों की शुरूआत स्वस्थ बालों से होगी। अतिरिक्त रूखेपन से बचाव के लिए मॉइश्चराइजिंग शैंपू का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। शैंपू के बाद मॉइश्चराइजिंग कंडीशनर लगाना कभी न भूलें। अगर इसके बाद भी बाल मुड़े-तुड़े यानी फ्रिजी दिखते हों तो आप एंटी-फ्रिज ऑयल अथवा सिरम की कुछ बूंदें इस्तेमाल कर सकते हैं।