दादी-नानी और पिता-दादाजी के बातों का अनुसरण, संयम बरतते हुए समय के घेरे में रहकर जरा सा सावधानी बरतें तो कभी आपके घर में डॉ. नहीं आएगा. यहाँ पर दिए गए सभी नुस्खे और घरेलु उपचार कारगर और सिद्ध हैं... इसे अपनाकर अपने परिवार को निरोगी और सुखी बनायें.. रसोई घर के सब्जियों और फलों से उपचार एवं निखार पा सकते हैं. उसी की यहाँ जानकारी दी गई है. इस साइट में दिए गए कोई भी आलेख व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं है. किसी भी दवा और नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार नजदीकी डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लें.
पुरे वर्ष सन् 2018 के पर्व त्यौहार निचे मौजूद है...

लेबल

आप यहाँ आये हमें अच्छा लगा... आपका स्वागत है

नोट : यहाँ पर प्रस्तुत आलेखों में स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी को संकलित करके पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करने का छोटा सा प्रयास किया गया है। पाठकों से अनुरोध है कि इनमें बताई गयी दवाओं/तरीकों का प्रयोग करने से पूर्व किसी योग्य चिकित्सक से सलाह लेना उचित होगा।-राजेश मिश्रा

स्वास्थ लाभ के साथी, इस वेबसाइट से जुड़ें : राज

Hair Fall लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hair Fall लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, मई 04, 2015

मनचाहा घने और काले बालों के लिए 35 सूत्र

झड़ने से बचाएं, मिनटों में पाएं रेशमी और घनेरी बाल
Thick and Black Hair 35 formula's

1- घी खाएं और बालों के जड़ों में घी मालिश करें।
2- गेहूं के जवारे का रस पीने से भी बाल कुछ समय बाद काले हो जाते हैं।
3- तुरई या तरोई के टुकड़े कर उसे धूप मे सूखा कर कूट लें। फिर कूटे हुए मिश्रण में इतना नारियल तेल डालें कि वह डूब जाएं। इस तरह चार दिन तक उसे तेल में डूबोकर रखें फिर उबालें और छान कर बोतल भर लें। इस तेल की मालिश करें। बाल काले होंगे।
4- नींबू के रस से सिर में मालिश करने से बालों का पकना, गिरना दूर हो जाता है। नींबू के रस में पिसा हुआ सूखा आंवला मिलाकर सफेद बालों पर लेप करने से बाल काले होते हैं।
5- बर्रे(पीली) का वह छत्ता जिसकी मक्खियाँ उड़ चुकी हो 25 ग्राम, 10-15 देसी गुड़हल के पत्ते,1/2 लीटर नारियल तेल में मंद मंद आग पर उबालें सिकते-सिकते जब छत्ता काला हो जाये तो तेल को अग्नि से हटा दें. ठंडा हो जाने पर छान कर तेल को शीशी में भर लें. प्रतिदिन सिर पर इसकी हल्के हाथ से मालिश करने से बाल उग जाते हैं और गंजापन दूर होता है.
6- कुछ दिनों तक, नहाने से पहले रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
7- नीबू के रस में आंवला पाउडर मिलाकर सिर पर लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।
8- तिल का तेल भी बालों को काला करने में कारगर है।
9- आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाए। 15 मिनट बाद बाल धो लें। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
10- नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा।
11- चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं। बाल कम गिरेंगे।
12- बेसन मिला दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। फायदा होगा।
13- दस मिनट का कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। बाल नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ (रूसी) भी नहीं होगी।
14- 50 ग्राम कलौंजी 1 लीटर पानी में उबाल लें। इस उबले हुए पानी से बालों को धोएं। इससे बाल 1 महीने में ही काफी लंबे हो जाते हैं।
15- नीम और बेर के पत्तो को पानी के साथ पीसकर सिर पर लगा लें और इसके 2-3 घण्टों के बाद बालों को धो डालें। इससे बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल लंबे भी होते हैं।
16- लहसुन का रस निकालकर सिर में लगाने से बाल उग आते हैं।
17- सीताफल के बीज और बेर के बीज के पत्ते बराबर मात्रा में लेकर पीसकर बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा करने से बाल लंबे हो जाते हैं।
18- 10 ग्राम आम की गिरी को आंवले के रस में पीसकर बालों में लगाना चाहिए। इससे बाल लंबे और घुंघराले हो जाते हैं।
19- शिकाकाई और सूखे आंवले को 25-25 ग्राम लेकर थोड़ा-सा कूटकर इसके टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को 500 ग्राम पानी में रात को डालकर भिगो दें। सुबह इस पानी को कपड़े के साथ मसलकर छान लें और इससे सिर की मालिश करें। 10-20 मिनट बाद नहा लें। इस तरह शिकाकाई और आंवलों के पानी से सिर को धोकर और बालों के सूखने पर नारियल का तेल लगाने से बाल लंबे, मुलायम और चमकदार बन जाते हैं।
20- ककड़ी में सिलिकन और सल्फर अधिक मात्रा में होता है जो बालों को बढ़ाते हैं। ककड़ी के रस से बालों को धोने से तथा ककड़ी, गाजर और पालक सबको मिलाकर रस पीने से बाल बढ़ते हैं। यदि यह सब उपलब्ध न हो तो जो भी मिले उसका रस मिलाकर पी लें। इस प्रयोग से नाखून गिरना भी बन्द हो जाता है।
21- कपूर कचरी 100 ग्राम, नागरमोथा 100 ग्राम, कपूर तथा रीठे के फल की गिरी 40-40ग्राम, शिकाकाई 250 ग्राम और आंवले 200 ग्राम की मात्रा में लेकर सभी का चूर्ण तैयार कर लें। इस मिश्रण के 50 ग्राम चूर्ण में पानी मिलाकर लुग्दी(लेप) बनाकर बालों में लगाना चाहिए। इसके पश्चात् बालों को गरम पानी से खूब साफ कर लें। इससे सिर के अन्दर की जूं-लींकें मर जाती हैं और बाल मुलायम हो जाते हैं।
22- गुड़हल के फूलों के रस को निकालकर सिर में डालने से बाल बढ़ते हैं।
23- गुड़हल के ताजे फूलों के रस में जैतून का तेल बराबर मिलाकर आग पर पकायें, जब जल का अंश उड़ जाये तो इसे शीशी में भरकर रख लें। रोजाना नहाने के बाद इसे बालों की जड़ों में मल-मलकर लगाना चाहिए। इससे बाल चमकीले होकर लंबे हो जाते हैं।
24- बालों को छोटा करके उस स्थान पर जहां पर बाल न हों भांगरा के पत्तों के रस से मालिश करने से कुछ ही दिनों में अच्छे काले बाल निकलते हैं जिनके बाल टूटते हैं या दो मुंहे हो जाते हैं।
25- त्रिफला के चूर्ण को भांगरा के रस में 3 उबाल देकर अच्छी तरह से सुखाकर खरल यानी पीसकर रख लें। इसे प्रतिदिन सुबह के समय लगभग 2 ग्राम तक सेवन करने से बालों का सफेद होना बन्द जाता है तथा इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
26- आंवलों का मोटा चूर्ण करके, चीनी के मिट्टी के प्याले में रखकर ऊपर से भांगरा का इतना डाले कि आंवले उसमें डूब जाएं। फिर इसे खरलकर सुखा लेते हैं। इसी प्रकार 7भावनाएं (उबाल) देकर सुखा लेते हैं। प्रतिदिन 3 ग्राम की मात्रा में ताजे पानी के साथ सेवन से करने से असमय ही बालों का सफेद होना बन्द जाता
है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने वाला, उम्र को बढ़ाने वाला लाभकारी योग है।
27- भांगरा, त्रिफला, अनन्तमूल और आम की गुठली का मिश्रण तथा 10 ग्राम मण्डूर कल्क व आधा किलो तेल को एक लीटर पानी के साथ पकायें। जब केवल तेल शेष बचे तो इसे छानकर रख लें। इसके प्रयोग से बालों के सभी प्रकार के रोग मिट जाते हैं।
28- 250 ग्राम अमरबेल को लगभग 3 लीटर पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाये तो इसे उतार लें। सुबह इससे बालों को धोयें। इससे बाल लंबे होते हैं।
29- त्रिफला के 2 से 6 ग्राम चूर्ण में लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग लौह भस्म मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से बालों का झड़ना बन्द हो जाता है।
30- नारियल तेल और शहद - दोनों में ही नमी होती है जिससे बालों में चमक आती है। 2 चम्‍मच नारिल तेल लें और उसमें 1 चम्‍मच शहद मिलाएं। इससे अपने बालों और सिर की मसाज करें। 15-20 मिनट तक लगा रहने के बाद शैंपू से धो लें। 
31- नारियल तेल और महंदी- महंदी से बाल झड़ना रुक जाता है लेकिन यह बालों को रूखा भी कर देती है। अगर आप चाहती हैं कि बाल रूखे ना बने तो महंदी में नारिल तेल डाल कर लगाएं। इससे बालों में नमी बन जाएगी।
32- नारियल तेल, दही और नींबू- एक कटोरी में अंडा फोडिये और उसमें 2 चम्‍मच दही और नारियल तेल डालिनये। इसे अपने बालों पर लगाइये और 20 मिनट के बाद बाल धो लीजिये। इससे बाल मुलायम और शाइनी बनेंगे। 
33- नारियल तेल और रीठा- थोड़ा सा नारियल तेल लीजिये और उसमें 4 चम्‍मच रीठा पाउडर मिलाइये। इसे 20 मिनट के लिये अपने बालों में लगा कर छोड़ दीजिये और फिर शैंपू कर लीजिये। इससे बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और दोमुंहे बालों की समस्‍या भी खतम हो जाएगी। 
34- नारियल तेल और नींबू- थोड़ा सा नारियल तेल लें और उसमें कुछ बूंद नींबू की मिलाएं। इससे हल्‍के हल्‍के सिर की मसाज करें और बाद में शैंपू कर लें। इससे बालों में नमी रहेगी और नींबू से रूसी की समस्‍या दूर होगी।
35- नारियल तेल और अंडा- अंडे में 1 चम्‍मच नारियल तेल डालें और इन्‍हें अपने बालों पर लगाएं। इसे 20-25 मिनट के लिये बालों में लगा रहने दें और फिर शैंपू कर लें। इससे बाल सिल्‍की होंगे और शाइनी बनेंगे।

गुरुवार, अप्रैल 23, 2015

बालों के लिए कारगर उपाय

Effective Hair for 41 Raj Home Remedyलंबे-घने बालों के लिए राज का 41 घरेलू उपाय

घर में बने नेचुरल हेयर मास्क से अब आपके बाल और भी खूबसूरत हो सकते हैं। हेयर मास्क बालों की जड़ों तक जाकर उनको रिपेयर, मॉइस्चराइज करने के साथ उनकी कंडीशनिंग भी करते हैं। उपरोक्त हेयर मास्क डेंड्रफ, दोमुंहे बाल और झड़ते बालों से छुटकारा दिलाने का दावा करते हैं।

कोकोनट-केस्टर ऑइल मास्क : इस मास्क से आपके बाल और भी मुलायम और खूबसूरत बनते हैं। अरंडी के तेल के उपयोग से बाल और भी घने होते हैं, साथ ही दोमुंहे बालों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

कोकोनट-केस्टर ऑइल मास्क बनाने की विधि : 5 टेबल स्पून नारियल तेल, 5 टेबल स्पून अरंडी का तेल इन दोनों को मिलाकर बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाकर 1 घंटे तक शॉवर कैप से ढंक लें। इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें।

बनाना मास्क : केले को अच्छे से मिक्सर में ग्राइंड कर लें, फिर इसमें 1 चम्मच शहद या नींबू का रस मिला लें। अब इस घोल को बालों की जड़ों से सिरों तक लगा लें। अब गुनगुने पानी से सिर धो लें। इस मास्क को लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

ओटमील हेयर मास्क : यह मास्क बालों को ग्रीसी स्केल्प, डेंड्रफ और इची स्केल्प से राहत पहुंचाने में मदद करता है। जई, दूध, बादाम का तेल, जैतून का तेल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और बालों को अच्छे से कंघी करके लगा लें, फिर 30 मिनट के बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। ओट मील हेयर मास्क हफ्ते में दो बार लगाएं।
हाइबिस्कस (जपापुष्प) हेयर मास्क : यह मास्क कमजोर जड़ों के लिए काफी फायदेमंद है। जपापुष्प से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। रात को जपापुष्प की पत्तियों को 1 कप पानी में भिगोकर रखें फिर जैतून के तेल, नारियल के तेल और दही को मिलाकर ग्राइंड कर लें। इस घोल को बालों में 30 मिनट तक लगाकर रखें, इसके बाद बालों को पानी से धो लें।

लंबे खूबसूरत बालों के लिए टिप्स

1- घी खाएं और बालों के जड़ों में घी मालिश करें।
2- गेहूं के जवारे का रस पीने से भी बाल कुछ समय बाद काले हो जाते हैं।
3- तुरई या तरोई के टुकड़े कर उसे धूप मे सूखा कर कूट लें। फिर कूटे हुए मिश्रण में इतना नारियल तेल डालें कि वह डूब जाएं। इस तरह चार दिन तक उसे तेल में डूबोकर रखें फिर उबालें और छान कर बोतल भर लें। इस तेल की मालिश करें। बाल काले होंगे।
4- नींबू के रस से सिर में मालिश करने से बालों का पकना, गिरना दूर हो जाता है। नींबू के रस में पिसा हुआ सूखा आंवला मिलाकर सफेद बालों पर लेप करने से बाल काले होते हैं।
5- बर्रे(पीली) का वह छत्ता जिसकी मक्खियाँ उड़ चुकी हो 25 ग्राम, 10-15 देसी गुड़हल के पत्ते,1/2 लीटर नारियल तेल में मंद मंद आग पर उबालें सिकते-सिकते जब छत्ता काला हो जाये तो तेल को अग्नि से हटा दें. ठंडा हो जाने पर छान कर तेल को शीशी में भर लें. प्रतिदिन सिर पर इसकी हल्के हाथ से मालिश करने से बाल उग जाते हैं और गंजापन दूर होता है.
6- कुछ दिनों तक, नहाने से पहले रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
7- नीबू के रस में आंवला पाउडर मिलाकर सिर पर लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।
8- तिल का तेल भी बालों को काला करने में कारगर है।
9- आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाए। 15 मिनट बाद बाल धो लें। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
10- नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा।
11- चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं। बाल कम गिरेंगे। 12- बेसन मिला दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। फायदा होगा। 13- दस मिनट का कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। बाल नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ (रूसी) भी नहीं होगी।
12- 250 ग्राम अमरबेल को लगभग 3 लीटर पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाये तो इसे उतार लें। सुबह इससे बालों को धोयें। इससे बाल लंबे होते हैं।
13- त्रिफला के 2 से 6 ग्राम चूर्ण में लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग लौह भस्म मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से बालों का झड़ना बन्द हो जाता है।
14- 50 ग्राम कलौंजी 1 लीटर पानी में उबाल लें। इस उबले हुए पानी से बालों को धोएं। इससे बाल 1 महीने में ही काफी लंबे हो जाते हैं।
15- नीम और बेर के पत्तो को पानी के साथ पीसकर सिर पर लगा लें और इसके 2-3 घण्टों के बाद बालों को धो डालें। इससे बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल लंबे भी होते हैं।
16- लहसुन का रस निकालकर सिर में लगाने से बाल उग आते हैं।
17- सीताफल के बीज और बेर के बीज के पत्ते बराबर मात्रा में लेकर पीसकर बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा करने से बाल लंबे हो जाते हैं।
18- 10 ग्राम आम की गिरी को आंवले के रस में पीसकर बालों में लगाना चाहिए। इससे बाल लंबे और घुंघराले हो जाते हैं।
19- शिकाकाई और सूखे आंवले को 25-25 ग्राम लेकर थोड़ा-सा कूटकर इसके टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को 500 ग्राम पानी में रात को डालकर भिगो दें। सुबह इस पानी को कपड़े के साथ मसलकर छान लें और इससे सिर की मालिश करें। 10-20 मिनट बाद नहा लें। इस तरह शिकाकाई और आंवलों के पानी से सिर को धोकर और बालों के सूखने पर नारियल का तेल लगाने से बाल लंबे, मुलायम और चमकदार बन जाते हैं।
20- ककड़ी में सिलिकन और सल्फर अधिक मात्रा में होता है जो बालों को बढ़ाते हैं। ककड़ी के रस से बालों को धोने से तथा ककड़ी, गाजर और पालक सबको मिलाकर रस पीने से बाल बढ़ते हैं। यदि यह सब उपलब्ध न हो तो जो भी मिले उसका रस मिलाकर पी लें। इस प्रयोग से नाखून गिरना भी बन्द हो जाता है।
21- कपूर कचरी 100 ग्राम, नागरमोथा 100 ग्राम, कपूर तथा रीठे के फल की गिरी 40-40 ग्राम, शिकाकाई 250 ग्राम और आंवले 200 ग्राम की मात्रा में लेकर सभी का चूर्ण तैयार कर लें। इस मिश्रण के 50 ग्राम चूर्ण में पानी मिलाकर लुग्दी(लेप) बनाकर बालों में लगाना चाहिए। इसके पश्चात् बालों को गरम पानी से खूब साफ कर लें। इससे सिर के अन्दर की जूं-लींकें मर जाती हैं और बाल मुलायम हो जाते हैं।
22- गुड़हल के फूलों के रस को निकालकर सिर में डालने से बाल बढ़ते हैं।
23- गुड़हल के ताजे फूलों के रस में जैतून का तेल बराबर मिलाकर आग पर पकायें, जब जल का अंश उड़ जाये तो इसे शीशी में भरकर रख लें। रोजाना नहाने के बाद इसे बालों की जड़ों में मल-मलकर लगाना चाहिए। इससे बाल चमकीले होकर लंबे हो जाते हैं।
24- बालों को छोटा करके उस स्थान पर जहां पर बाल न हों भांगरा के पत्तों के रस से मालिश करने से कुछ ही दिनों में अच्छे काले बाल निकलते हैं जिनके बाल टूटते हैं या दो मुंहे हो जाते हैं।
25- त्रिफला के चूर्ण को भांगरा के रस में 3 उबाल देकर अच्छी तरह से सुखाकर खरल यानी पीसकर रख लें। इसे प्रतिदिन सुबह के समय लगभग 2 ग्राम तक सेवन करने से बालों का सफेद होना बन्द जाता है तथा इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
26- आंवलों का मोटा चूर्ण करके, चीनी के मिट्टी के प्याले में रखकर ऊपर से भांगरा का इतना डाले कि आंवले उसमें डूब जाएं। फिर इसे खरलकर सुखा लेते हैं। इसी प्रकार 7 भावनाएं (उबाल) देकर सुखा लेते हैं। प्रतिदिन 3 ग्राम की मात्रा में ताजे पानी के साथ सेवन से करने से असमय ही बालों का सफेद होना बन्द जाता
है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने वाला, उम्र को बढ़ाने वाला लाभकारी योग है।
27- भांगरा, त्रिफला, अनन्तमूल और आम की गुठली का मिश्रण तथा 10 ग्राम मण्डूर कल्क व आधा किलो तेल को एक लीटर पानी के साथ पकायें। जब केवल तेल शेष बचे तो इसे छानकर रख लें। इसके प्रयोग से बालों के सभी प्रकार के रोग मिट जाते हैं।
28- 100 ग्राम आंवले को 20 मिनट तक नारियल के तेल में उबाल लें| अब छन्नी से तेल को छान ले और किसी ठण्डे स्थान पर संभल कर रख दें| इसे लगाने से बाल फिर से बढ़ने लगेंगे|
29- 100 ग्राम मेहँदी के पत्तों को नारियल के तेल में 20 मिनट तक उबल लें और चान कर किसी ठन्डे स्थान पर रख दें| इसे बालों की जड़ो में लगायें|
30- नारियल तेल को बालों की जड़ो में लगाने से क्षतिग्रस्त बालों को फिर से ठीक किया जा सकता है|
31- ½ कप दही, 1 चम्मच पुदीना पाउडर और एक चम्मच जैतून का तेल मिला कर सिर में लगाने से बालों का झड़ना नियंत्रित किया जा सकता है|
5. बालों की मजबूती के लिए 1 चम्मच बादाम के तेल और 1 चम्मच नारियल के तेल को साथ में मिलाकर लगायें|
32. 2 चम्मच जैतून के तेल में 1 चम्मच नीबू का रस मिला कर लगाने से सर में खुजली और संक्रमण को कम किया जा सकता है|
33- 2 चम्मच काले चने के पाउडर में 1 चम्मच मेथी दाना पाउडर मिलाकर बाल धोने से बाल साफ़ हो जाते हैं और उनमे रूसी भी नहीं होती|

रविवार, अप्रैल 05, 2015

रूखे, बेजान और दोमुहें बाल

प्राकृतिक घरेलू उपचार बालों के लिए 

Home remedy for Stiff and Lifeless Hair

हमारे शरीर में बालों का भी अलग ही रोल होता है और अगर बाल देखने में सुन्दर है तो हमारे खूबसूरती पर भी उसका असर पड़ेगा और हम किस प्रकार से बालों की देखभाल करें यह भी जानना जरूरी हैं।
हमें अपने बालों को मौसम के अनुसार उसकी सुरक्षा करनी चाहिए और गर्मी में बालों मे धूल धक्कड़ ज्यादा हो जाती है इसलिए हमें सप्ताह में दो या तीन बार बालांे को धोना चाहिए। बालोें को शैम्पू करने के बाद में किसी सॉफ्ट टॉवेल से लपेट लेना चाहिए जब बाल सूख जाये तब ही उसक झाड़ना चाहिए गीले बालों में झाड़ने से बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं और बाल जल्दी टूटने लगते हैं और जाड़ो में बालो को धोने के बाद में गर्म पानी करके उस टॉवेल को गीलाकर निचोड़ कर बालों में लपेट लेना चाहिए इससे बालों को स्टीम मिलती है क्योंकिजाड़ो में बाल ज्यादातर टूटतें है
सबसे बड़ी बात यह है कि बालों का ध्यान रखने के लिए तनाव ग्रस्त नहीं रहना चाहिए और इसके अलावा बालों के लिए खान पान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए ज्यादातर फल हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए । खाना नियमित रूप में समय पर खाना चाहिए क्योंकि हमारे भोजन से ही बालों को पोषण प्राप्त होता है।
हम में से अधिकतर रूखे और घुंघराले बालो का बार-बार होने सबसे आम समस्या है। दो मुहें बालों के कुछ कारणों में धूप में रहना, रासायनिक आधारित स्टाइलिंग उत्पाद, अधिक शैंपू का इस्तेमाल करना, क्लोरिन मिले पानी में तैरना है। हालांकि बाजार में रूखे और बैजान बालों के लिए कई रासायनिक आधारित उपचार उपलब्ध है, प्राकृतिक उपचारों का सहारा लेना यह एक अच्छी शुरूआत हो सकती है। इनमें कोई साइड इफेक्ट नही है। 

प्राकृतिक घरेलू उपचार

सबसे प्रभावी घरेलू उपचार, जिसमें रूखे और दोमुहें बालों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाना शामिल हो सकता हैः
  1. मेयोनेज़ रूखे रोमकूपों पर उपयोग के लिए सबसे उपयोगी विकल्पों में से एक है। यह आपकी रसोई में पायी जाने वाली सबसे सामान्य वस्तु है। मेयोनेजड में फैटी एसिड अधिक होता है और यह बालों के लिए उपयुक्त मॉइस्चराइजिंग प्रभाव, तथा सोफ्ट और शाइन बाल करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, आप को वांछित प्रभाव के लिए शुद्ध मेयोनेज़ के उपयोग को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। कई पदार्थों के सथ इसका उपयोग करना बुरा प्रभाव दे सकता है। आप अपने बालों के धोने के बाद मेयोनेज़ को लगाये।
  2. अपने बालों में कंघी करने की आवशयकता है। एक प्लास्टिक की थैली में इन्हे रैप करें और कुछ समय के लिए एक गर्म तौलिये को लपेटें। 30 मिनट के बाद एक शैंपू और कंडीशनर से इसे धो लें। 
  3. अपने बालों को धोने औऱ तोलियें से सुखाने के बाद कुछ बियर का स्प्रे करें। इसे करने के लिए स्प्रे पंप का उपयोग सबसे अच्छा होगा। एक बार सूखने के बाद, आप अपने बालों को मनचाहा स्टाइल दे सकते है। बियर आपके बालों को सोफ्ट शाइनी बनाता है और दोमुहे बालों को समाप्त करने के लिए भी उपयोगी है। 
  4. अधिक पके अवोकादो और कैले का मिश्रण रूखे बालों के लिए एक आदर्श औषधि हो सकती है जो दोमुहें बालों के उपचार के लिए बहुत विकसित है। कैले में विटामिन ए और पोटाशियम अधिक मात्रा में होता है। एवोकादों ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर है। इसलिए इसका मिश्रण रूखे और बैजान बालों के लिए आदर्श है। इस पेस्ट को बालों को धोने के बाद साफ करने के बाद लगाएं। 15 मिनट के लिए छोड़ दे औऱ सोफ्ट बंची बालों के लिए धो दें।
  5. जैतून का तेल रूखे और दोमुहें बालों के लिए एक उत्कृष्ट उपचार माना जाता है। अपने बालों को अच्छी तरह से धोएं और तौलिये से सुखाएँ। थोड़ा सा जैतून का तेल गर्म करें और बालों की जडों और स्केल्प पर लगाएं। करीब आधा घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर शैंपू से धो डालें। अपने नियमित कंडीशनर को लगाएं।
  6. एक महत्वपूर्ण सुझाव का पालन करें जब अक्सर अधिक शैंपू के इस्तेमाल से बचने के लिए अपने रूखे बालों की देखभाल करनी हो। ज्यादातर लोग नियमित शैंपू करते है क्योंकि यह उनकी दैनिक स्वच्छता नियम का एक हिस्सा प्रतीत होता है। हालांकि अपने बालों कों अधिक धोना, बालों के मॉइस्चर को समाप्त करता है।

शनिवार, जनवरी 31, 2015

Home remedies for hair fall

गिरते बालों के लिए घरेलू उपचार

इस पोस्ट (आलेख) में आप के लिए सबसे ज्वलंत और आम मुसीबत असमय बालों के गिरने जैसे मुद्दे को लेकर राजेश मिश्रा हाजिर हुए है....
खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए सुंदर और घने बालों का होना जरूरी है। लेकिन बालों में उचित पोषण न मिलने के कारण वे समय से पहले ही गिरने लगते हैं।
बालों की देखभाल सही तरह से न की जाये तो बाल गिरने शुरू हो जाते हैं। हालांकि सामान्‍यत: लोगों के बाल झड़ते हैं लेकिन सामान्‍य से ज्‍यादा बाल झड़ रहे हैं तो समझिए कि आप बालों की समस्‍या से गुजर रहे हैं। बाल झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते है, जैसे – तनाव, इन्फेक्शन, हार्मोन्स का असंतुलन, अपर्याप्त पोषण, विटामिन और पोषक पदार्थों की कमी, दवाओं के साइड इफेक्ट्स, लापरवाही बरतना या बालों की सही देखभाल न करना। घटिया साबुन और शैंपू का प्रयोग भी बालों के गिरने का कारण बनता है। आइए हम आपको गिरते बालों को रोकने के लिए घरेलू नुस्‍खे बताते हैं।

गिरते बालों के लिए घरेलू नुस्‍खे –

  • बालों का गिरना रोकने और बालों की वृद्धि के लिए सप्ताह में एक बार अपने बालों की रोज़मेरी ऑयल से मसाज कीजिए, इससे बाल मजबूत होते हैं।
  • जवाकुसुम की पत्तियों को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए, इस पेस्‍ट को सिर की त्वचा और बालों पर लगाइए, इससे बाल बढ़ते हैं और घने भी होते हैं।
  • बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए बालों को भरपूर पोषण दीजिए। मेंहदी में भरपूर पोषण होता है जो बालों के लिए फायदेमंद है, इसलिए बालों में मेहंदी लगानी चाहिए।
  • मेंहदी को अंडे के साथ मिलाकर लगाने से ज्‍यादा फायदा होता है। इससे बाल मजबूत होते हैं और बालों का गिरना बंद हो जाता है।
  • गिरते बालों को रोकने के लिए दही बहुत कारगर घरेलू नुस्‍खा है। दही से बालों को पोषण मिलता है। इसके लिए बालों को धोने से कम से कम 30 मिनट पहले बालों में दही लगाना चाहिए। जब बाल पूरी तरह सूख जाएं तो पानी से धो लीजिए।
  • दही में नींबू का रस मिलाकर भी प्रयोग किया जा सकता है। नींबू के रस को दही में मिलाकर पेस्‍ट बना लीजिए। नहाने से पहले इस पेस्‍ट को बालों में लगाइए, 30 मिनट बाद बालों को धुल लीजिए। बालों का गिरना कम हो जाएगा।
  • बालों को धोने से एक घंटा पहले बालों में अंडे लगाइए, इससे बाल मजबूत होते हैं।
  • शहद कई बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। शहद के प्रयोग से बालों का झडऩा भी रोका जा सकता है। शहद को बालों में लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है।
  • दालचीनी भी बालों की समस्या को दूर करने का कारगर उपाय है। दालचीनी और शहद के को मिलाकर बालों में लगाइए। इससे बालों का झड़ना बंद होगा।
  • गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उनका पेस्ट बनाइए। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगाइए और कुछ समय बाद सिर को धो लीजिए। इससे बालों का गिरना कम होगा।