आप यहाँ आये हमें अच्छा लगा... आपका स्वागत है
नोट : यहाँ पर प्रस्तुत आलेखों में स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी को संकलित करके पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करने का छोटा सा प्रयास किया गया है। पाठकों से अनुरोध है कि इनमें बताई गयी दवाओं/तरीकों का प्रयोग करने से पूर्व किसी योग्य चिकित्सक से सलाह लेना उचित होगा।-राजेश मिश्रा
The pimple disappear from home remedies
प्रदूषित धुआं, धूल के कण, सिर में डेंड्रफ, रक्त में अशुद्धि, तेलीय त्वचा जैसी समस्याओं के चलते अक्सर चेहरों पर मुहांसे निकल आते हैं। सही समय पर इनका उपचार नही होने से यह समस्या विकराल रूप भी धारण कर लेती है।
घरेलू उपचार
- लहसुन की कुछ कलियों को कुचलकर, इसे एक चम्मच दही और आधा चम्मच शहद मिलाकर मुहांसों पर आहिस्ता-आहिस्ता इस लेप को लगाना चाहिए। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धुल लेना चाहिए। ऐसा करने से मुहांसे शीघ्र खत्म हो जाते हैं। माना जाता है कि महज 2 लहसून की कलियों को कुचलकर प्रतिदिन मुहांसों पर लगाया जाए तो भी काफी फायदा होता है।
- चेहरे पर हल्दी का चूर्ण और नीम की पत्तियों का रस मिलाकर लगाया जाए तो मुहांसे खत्म होने लगते हैं। दही, हल्दी और लौंग का चूर्ण आपस में मिलाकर मुहांसों पर लगाया जाए तो राहत मिलती है।
- हिमाचल में महिलाएं पारंपरिक ज्ञान के अनुसार सेव के फलों को कुचलकर रस तैयार करती हैं और इस रस को मुहांसों और चेहरे के अन्य दाग धब्बों वाले हिस्सों पर लगाती हैं, ऐसा करने से मुहांसों में आराम मिलता है और त्वचा के पुराने दाग-धब्बे भी समाप्त हो जाते हैं।
- चंदन, हल्दी और गुलाब जल का मिश्रण तैयार कर फेसपैक तैयार किया जाए और सप्ताह में कम से कम एक बार रात को 15 मिनट के लिए इसे लगाकर रखा जाए तो मुहांसे होने की गुंजाईश काफी हद तक कम हो जाती है। यदि चेहरे पर मुहांसे हों तो वो भी खत्म हो जाते हैं।
- जानकारों के अनुसार उन महिलाओं को ज्यादा मुहांसे होते हैं जिनके चेहरे की त्वचा तेलीय होती है। तेलीय त्वचा पर धूल और मिट्टी के कण अक्सर चिपक जाते हैं या सिर से झडऩे वाले डेंड्रफ इस तेल की वजह से चेहरे पर चिपक जाते हैं और फिर सूक्ष्मजीवी संक्रमण से मुहांसे बन जाते हैं।
- हर्बल नुस्खों से मिटाएं चेहरे के दाग-धब्बे
- सामान्यत: मुहांसों के होने के बाद या चेहरे पर आईं खरोचों के बाद इनके निशान चेहरे से दूर नहीं होते हैं, ऐसे निशानों को दूर करने के लिए इन पारंपरिक हर्बल नुस्खों को अपनाया जा सकता है।
- पान के एक पत्ते को कुचल लिया जाए और इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिला लिया जाए। इसे चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से पर बने दाग, काले निशान या धब्बों पर लगाकर कुछ देर रखा जाए और फिर धो लिया जाए। ऐसा सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार किया जाए तो 3 महीने के भीतर निशान मिट सकते हैं।
- एक आलू को बारीक पीस लिया जाए और इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध मिला लिया जाए ताकि पेस्ट तैयार हो जाए। इस पेस्ट को प्रतिदिन सुबह शाम कुछ देर के लिए काले निशानों पर लगाकर रखा जाए और फिर धो लिया जाए, शीघ्र ही निशान दूर हो जाएंगे।
- प्रतिदिन ग्लिसरीन और नींबू रस की समान मात्रा चेहरे के काले धब्बों पर लेपित की जाए तो जबरदस्त फायदा होता है और जल्द ही गहरे काले निशानों की छुट्टी हो जाती है।
चेहरे की झुर्रियां
- कम उम्र में चेहरे पर झुर्रियां बनने की कई वजहें हो सकती है लेकिन कुछ पारंपरिक हर्बल नुस्खों को अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।
- सेव को कुचल लिया जाए और इसमें कुछ मात्रा कच्चे दूध की मिला ली जाए और चेहरे पर लगाया जाए। जब यह सूख जाए तो इसे धो लिया जाना चाहिए। सप्ताह में कम से कम 4 बार ऐसा करने से काफी फायदा होता है।
- दो टमाटर को लेकर कुचला जाए और इसमें 3 चम्मच दही और दो चम्मच जौ का आटा मिला दिया जाए। चेहरे पर इस मिश्रण को कम से कम 20 मिनट के लिए लगाकर रखा जाए तो यह त्वचा क ी सिकुडऩ में मदद करता है जिससे झुर्रियां कम होने लगती हैं। इस उपाय को सप्ताह में 2 बार कम से कम 1 माह तक उपयोग में लाना चाहिए, फायदा होता है।
- रात में सोने जाने से पहले संतरे के 2 चम्मच रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 20 मिनिट तक लगाए रखना चाहिए, बाद में साफ कपास को दूध में डुबोकर चेहरे की सफाई करनी चाहिए, ऐसा प्रतिदिन करा जाए तो सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखने लगते हैं।
- हर्बल वैद्यों की जानकारी के अनुसार 1/2 कप पत्ता गोभी का रस तैयार किया जाए और इसमें 1/2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए। जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से इसे धो लिया जाए, ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में प्राकृतिक रूप से खिंचाव आता है और यह झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है।
- चावल के आटे में थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लिया जाए और चेहरे पर हल्का-हल्का मालिश किया जाए। कुछ देर बाद इसे गुनगुने पानी से साफ भी कर लिया जाए। सप्ताह में कम से कम 3 बार इस प्रक्रिया को दोहराने से काफी फर्क महसूस किया जा सकता है।
डार्क सर्कल्स का बनना
- तनावग्रस्त जीवन और अनिद्रा की वजह से अक्सर आंखों के इर्द-गिर्द डार्क सर्कल्स का बन जाना आम बात है लेकिन कुछ हर्बल नुस्खों के उपयोग से इस समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
- ककड़ी के गोल-गोल टुकड़े काट लिए जाएं और इन्हें रेफ्रिजरेटर में रख दिया जाए। जब ये ठंडे हो जाएं तो इन्हें आंखो के ऊपर 15 मिनिट तक रख दिया जाए। बाद में इन टुकड़ों को डार्क सर्कल वाले हिस्सों पर आहिस्ता-आहिस्ता रगड़ दिया जाए और अंत में साफ पानी से चेहरा धो लिया जाए। प्रतिदिन एक बार ऐसा करने से जल्द ही डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल जाता है।
- कच्चे आलू के गोल-गोल टुकड़ों को 15 से 20 मिनिट तक आंखों के ऊपर रख दिया जाए और बाद में ठंडे पानी से धो लिया जाए, फायदा करता है।
- टमाटर के 1 चम्मच रस के साथ 1 चम्मच नींबू रस मिलाया जाए और डार्क सर्कल्स वाले हिस्सों पर लेपित कर दिया जाए, करीब 15 से 25 मिनिट के बाद इसे साफ पानी से धो लिया जाए। ऐसा प्रतिदिन रात सोने से पहले से किया जाए तो शीघ्र ही डार्क सर्कल्स छू मंतर हो सकते हैं।
आंखों के नीचे डार्क सर्कल से राहत पाने के आसान तरीके
आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या चेहरे के नूर को पूरी तरह से नष्ट कर देती है. चेहरा बीमार-सा नजर आने लगता है. यदि आप भी इस समस्या की शिकार हैं, तो कुछ आसान उपायों को अपना कर अपनी खोई हुई खूबसूरती वापस पा सकती हैं..
महिलाओं को शिकायत रहती है कि ज्यादा दिनों तक अच्छी नींद लेने के बावजूद आंखों के नीचे डार्क सर्कल और आई बैग्स की परेशानी है। ये जानना जरूरी है कि इसका कारण सिर्फ नींद नहीं है। इसके कई कारण हैं और जनरल ट्रीटमेंट प्रोग्राम से इन्हें सुधारा जा सकता है। जैसे कई लोगों की डार्क सर्कल में फैमिली हिस्ट्री होती है। इसे सही तरह से मैनेज किया जाए तो समस्या से राहत मिल सकती है। कई बार लाइफस्टाइल बीमारियां जैसे ज्यादा वजन होना, डायबिटीज़ और थायरॉइड से आंखों के इर्द-गिर्द पिगमेंटेशन हो सकती है। कई बार कुछ कॉस्मेट्रिक्स के कारण आंखों के नीचे रेडनेस, पफ आदि हो सकते हैं। क्योंकि आंखों की त्वचा ज्यादा सेंसेटिव और पतली होती है। कई बार क्रोनिक बीमारियों के कारण भी आंखों के नीचे वाली जगह में रेडनेस और सूजन जाती है। इस सभी परेशानियों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
- सबसे पहले चेहरे पर सीटाफिल लोशन, विची या क्लीनिक्यू फेसवॉश लगाएं। इनसे किसी तरह के रिएक्शन होने की संभावना कम से कम हो जाएगी।
- आंखों पर कम से कम आई-मेकअप जैसे लाइनर या मस्कारा लगाएं। लगाना ही है तो इसे किसी अच्छी कंपनी के मेकअप-रिमूवर से ही उतारें।
- कई बार आंखों को ज्यादा मलने या रगड़ने से भी पफनेस या सूजन सकती है। ये ध्यान में रखना जरूरी है कि बाकी चेहरे की तुलना में आंखों के नीचे का एरिया ज्यादा सेंसेटिव होता है। आंखों के नीचे ज्यादा जलन हो रही है तो आंखों को मलने की बजाय खुले पानी से धो लें।
- रात को सोने से पहले आंखों के चारों और बादाम के तेल की मालिश करें. इससे काले घेरे तो दूर होंगे, साथ ही झुर्रियों की समस्या से भी राहत मिलेगी.
- सुबह उठने के बाद मुंह में पानी भर के ठंडे पानी से 30 से 40 बार आंखों में छींटे मारें. इससे आंखों को ठंडक भी मिलेगी और साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी.
- आंखों के पास काले घेरे होने का मुख्य कारण कब्ज होता है. अत: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पपीता, पालक जैसी चीजों का सेवन करें. पेट ठीक रहेगा तो आंखों के नीचे काले घेरे भी नजर नहीं आयेंगे.
- गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण लेने से काले घेरों की समस्या में राहत मिलती है.
- कच्चे दूध में जौ का आटा व चुटकी भर हल्दी मिला कर गाढ़ा घोल बना लें और इसे आंखों के नीचे लगाएं. सूखने पर धीरे-धीरे रगड़ कर छुड़ा दें. फिर ठंडे पानी से आंखें धो लें. नियमित रूप से ऐसा करने से काले घेरों से छुटकारा मिल जायेगा.
- काले घेरों की समस्या को कम करने के लिए आप कुकुंबर थैरेपी का इस्तेमाल कर सकती हैं. खीरे के टुकड़े को आंखों के ऊपर रखें. कुछ देर तक आंख बंद रखने के बाद डार्कएरिया पर इसे हल्के-हल्के से घुमाएं. इससे आंखों के आस-पास की सूजन कम होगी, साथ ही कालापन भी घटेगा.
- डार्क सर्कल्स पर इस्तेमाल किये हुए टी-बैग्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. टी-बैग्स में मौजूद तत्व टैनिन आंखों के आसपास की सूजन और कालेपन को कम करता है.
- भीगी हुई अरहर की दाल का पेस्ट बना लें और इसमें दही व चुटकी भर हल्दी मिला कर काले घेरों पर लगाएं. कुछ ही दिन में लाभ मिलेगा.
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित व पौष्टिक भोजन लें और मौसमी फलों का सेवन अवश्य करें. आप स्वस्थ रहेंगी तो त्वचा संबंधी कोई भी समस्या होने की अशंका कम हो जायेगी.
- 50 ग्राम तुलसी के पत्ते, नीम के पत्ते और पुदीने के पत्ताें को गुलाबजल में मिला कर पीस लें. इसमें थोड़ा-सा हल्दी पाउडर मिक्स करें और इस पेस्ट को काले घेरों पर लगाएं. ऐसा करने से डार्क सर्कल की समस्या काफी हद तक कम हो जायेगी.
- संतरे या गाजर का रस निकालें और रूई को उसमें भिगो कर कुछ देर तक आंखों पर रखें. इससे डार्क सर्कल में काफी हद तक फायदा पहुंचेगा.