दादी-नानी और पिता-दादाजी के बातों का अनुसरण, संयम बरतते हुए समय के घेरे में रहकर जरा सा सावधानी बरतें तो कभी आपके घर में डॉ. नहीं आएगा. यहाँ पर दिए गए सभी नुस्खे और घरेलु उपचार कारगर और सिद्ध हैं... इसे अपनाकर अपने परिवार को निरोगी और सुखी बनायें.. रसोई घर के सब्जियों और फलों से उपचार एवं निखार पा सकते हैं. उसी की यहाँ जानकारी दी गई है. इस साइट में दिए गए कोई भी आलेख व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं है. किसी भी दवा और नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार नजदीकी डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लें.
पुरे वर्ष सन् 2018 के पर्व त्यौहार निचे मौजूद है...

लेबल

आप यहाँ आये हमें अच्छा लगा... आपका स्वागत है

नोट : यहाँ पर प्रस्तुत आलेखों में स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी को संकलित करके पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करने का छोटा सा प्रयास किया गया है। पाठकों से अनुरोध है कि इनमें बताई गयी दवाओं/तरीकों का प्रयोग करने से पूर्व किसी योग्य चिकित्सक से सलाह लेना उचित होगा।-राजेश मिश्रा

स्वास्थ लाभ के साथी, इस वेबसाइट से जुड़ें : राज

beautiful face tips लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
beautiful face tips लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, नवंबर 13, 2015

क्रीम और साबुन छोड़ें घरेलु उबटन लगाएं

साफ चेहरा और कोमल त्वचा पाएं : राज
मौसम के अनुसार फेस पैक घर पर बनायें


त्वचा की किस्म और मौसम के आधार पर कौन सा फेस मास्क आप की त्वचा पर सूट करेगा व इसे घर पर भी कैसे आसानी से तैयार करें, आइए जानते हैं...

फेस मास्क त्वचा की देखभाल में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह त्वचा को साफ करने के अलावा मृत कोशिकाओं को भी बाहर निकालता है. इस से त्वचा साफ, मुलायम और जवां नजर आती है और रक्तसंचार भी बढ़ता है.

मास्क कई प्रकार के होते हैं और वे त्वचा की किस्म और मौसम के आधार पर लगाए जाते हैं. आजकल फलों और सब्जियों के मास्क अधिक प्रचलित हैं, जो घर पर आसानी से बन जाते हैं. विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होने की वजह से ये त्वचा के पोषण को भी बढ़ाते हैं. लेकिन कई बार त्वचा संवेदनशील होती है, जिस से किसी भी प्रकार का मास्क आप नहीं लगा पातीं. ऐसे में जरूरी होता है कि आप किसी ऐक्सपर्ट से राय लें और जान लें कि कौन सा फेस मास्क आप को सूट करेगा, जिस से आप को परेशानी न हो.

इस के बारे में द कौस्मैटिक सर्जरी ऐंड रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्किन ऐक्सपर्ट डा. सोमा सरकार कहती हैं कि फेस मास्क लगाना चेहरे के लिए हमेशा अच्छा होता है, लेकिन फेस मास्क वही लगाएं जो आप को सूट करे. नहीं तो चेहरे पर दाने, फुंसियां और रैशेज निकलने का खतरा रहता है.

कुछ खास मास्क निम्न हैं:

व्हाइटनिंग मास्क: यह इंस्टैंट ग्लो देता है. लेकिन इस का इस्तेमाल किसी खास अवसर, जैसे त्योहार, शादी, पार्टी वगैरह में जाने से पहले किया जाना उचित होता है. इसे कहीं जाने से 2 घंटा पहले किसी ब्यूटी सैलून या स्किन केयर सैंटर से लगवाना अच्छा रहता है.

मौइश्चराइजिंग मास्क: इसे 40 की उम्र के बाद 15 दिन में एक बार प्रयोग करने से त्वचा सूखी नहीं रहती और चेहरे पर ग्लो बना रहता है.

रिजुविनेशन मास्क: यह मेनोपौज के बाद बहुत उपयोगी रहता है. इस से त्वचा साफ होने के साथसाथ पिग्मैंटेशन, झुर्रियों आदि सभी में कमी आती है.

ऐक्ने मास्क: यह उन के लिए अधिक फायदेमंद होता है जिन के चेहरे पर ऐक्ने या मुंहासे हों. समुद्री सार तत्त्व से बनाया गया यह मास्क त्वचा के तैलीय स्राव को कम करता है.

6 फेस मास्क के प्रयेग के बाद ऐक्ने गायब तक हो सकता है.

अंडर आई मास्क: यह अधिकतर आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने के लिए लगाया जाता है. इस से आंखों के आसपास की झुर्रियां और रेखाएं भी कम होती हैं.

कोलेजन मास्क: इसे 40 साल की उम्र के बाद लगाना चाहिए, क्योंकि इस उम्र तक पहुंचतेपहुंचते व्यक्ति के शरीर की कोलेजन उत्पादन की मात्रा 15% घट जाती है. इस से त्वचा जल्दी सिकुड़ने लगती है. यह मास्क चेहरे की त्वचा की गहराई तक जाता है, जिस से आप की खोई हुई चमक वापस आ जाती है.

ब्यूटीशियन अन्नपूर्णा बताती हैं कि आजकल की महिलाएं अपनी सुंदरता और फ्रैशनैस को ले कर काफी जागरूक हैं, इसलिए 30 की उम्र पार करते ही वे सैलून आती हैं. मैं उन की त्वचा की किस्म आधार पर उन को फेस मास्क लगाती हूं. फेशियल के तुरंत बाद मास्क हमेशा उपयोगी होता है और मौनसून में हर्बल मास्क व गोल्ड मास्क अधिक अच्छा रहता है. आप घर पर भी ये फेस मास्क बना कर लगा सकती हैं:

एग मास्क: इस में अंडे की सफेद भाग को ले कर उस में थोड़ा शहद व 2-3 बूंदें नीबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट लगा रहने दें. मास्क सूखने पर हलके गरम पानी से चेहरा धो लें.

बेसन मास्क: इस में थोड़ा दूध, चुटकी भर हलदी, 10 बूंदें रोज वाटर और थोड़ा दही मिला कर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें.

मास्क लगाने के तरीके

  • बालों को पीछे कस कर बांध लें.
  • चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें.
  • मास्क लगाने के लिए एक चौड़े और चपटे ब्रश का इस्तेमाल करें.
  • संवेदनशील जगहों पर मास्क न लगाएं, मसलन आंखों के आसपास की त्वचा और होंठों पर.
  • मास्क को तब तक लगाए रखें जब तक कि वह सूखे नहीं. तकरीबन 15 से 20 मिनट.
  • हमेशा मास्क को सादे पानी से उतारें.
  • अगर चेहरे पर मुंहासे हों तो मास्क लगाने से पहले ऐक्सपर्ट की राय अवश्य लें.

शनिवार, फ़रवरी 28, 2015

मिनटों में हो जायेगा चेहरा सुन्दर

घरेलु नुस्खों से चेहरे को निखारिए
Household Tips to Improve Face

सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप मंहगे उत्पाद का प्रयोग करें या ब्यूटी पार्लर का रुख करें। चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए जरूरी है कि आप इसका खास खयाल रखें। जानिए * राजेश मिश्रा से कुछ आसान उपाय जिनसे आपकी खूबसूरती निखार जाएगी और रौनक बरकरार रहेगी। 
  • कच्चे दूध में रूई का फाहा भिगोकर चेहरा साफ़ करने से कील मुहाँसे और झाँई दूर होकर त्वचा स्वस्थ बनती है।* राजेश मिश्रा 
  • हल्दी और चंदन का चूर्ण दूध में भिगोकर चेहरे पर लगाने से थकी और मुरझाई त्वचा स्वस्थ होती है।
  • तरबूज़ के रस को चेहरे पर लगाएँ और सूख जाने पर धो दें। इससे दाग धब्बे दूर होते हैं तथा त्वचा साफ़ होकर निखर जाती है।* राजेश मिश्रा 
  • मसूर की दाल और दूध के उबटन में घी मिलाकर शरीर पर लगाने से त्वचा नर्म और चमकदार बन जाती है।* राजेश मिश्रा 
  • एक एक-एक चम्मच ग्लिसरीन, गुलाबजल और नींबू का रस मिलाकर हाथों से मलें और सूख जाने पर धो दें। इससे सख्त हाथ मुलायम हो जाएँगे।* राजेश मिश्रा 
  • उँगलियों पर ज़रा-सा बादाम या जैतून का तेल लेकर नियमित रूप से भौंहों और बरौनियों पर लगाने से वे घनी और चमकदार बन जाती हैं।* राजेश मिश्रा 
  • बालों में चमक लाने के लिए १ प्याला पानी मे ३ बडे चम्मच सफेद सिरका मिलाकर लगाएँ और १५ मिनट बाद धो दें।* राजेश मिश्रा 
  • आँखों के पास गहरे घेरों और सूजन के लिए खीरे के पतले टुकड़ों को आँखों पर रखकर बीस मिनट आराम करें, फिर चेहरा धो दें।* राजेश मिश्रा 

ऎसे हटाए चेहरे के दाग* राजेश मिश्रा 

  • सूखी हल्दी की गांठ को नींबू के रस में मिलाकर लगाने से भी दाग-धब्बे तेजी से मिटने लगते हैं। सूखी त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने के लिए दूध में चंदन की लकड़ी घिसकर लगाएं।
  • तैलीय त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने के लिए चंदन का बूरा गुलाब जल में मिलाकर लगाएं। यह प्रयोग हर मौसम में लाभकारी है। चोट के निशान पर लाल चंदन रोज पानी में घिस कर लगाएं 20 दिन में फायदा नजर आने लगेगा।
  • टमाटर में नींबू की दस-बारह बूंदे मिलाएं इस मिश्रण को चेहरे पर मलने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। अक्सर पेट की खराबी से चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आते हैं अत: दिन में कम से कम तीन बार नींबू पानी पिएं, कुछ ही हफ्तों में चेहरा चमकने लगेगा।
  • गुलाब जल को आइस ट्रे में जमाकर क्यूब्स को आंखों के इर्द-गिर्द घुमाने से आँखें तरोताजा तो होती हैं, उसकी जलन भी कम हो जाती है।
  • इसी तरह खीरे के रस का प्रयोग भी आँखों के लिए किया जा सकता है। साथ ही झुलसी त्वचा के लिए भी यह कारगर उपाय होगा।
  • एक चुटकी कपूर को शहद में मिलाकर चेहरा धोएं, चेहरा खिल जाएगा। साथ ही साबुन से चेहरा धोने के बाद गीले चेहरे पर चीनी और नमक लगाकर थोड़ी देर रखें और फिर उसे धो लें। यह चेहरे के लिए अच्छा स्क्रबर होगा।
यदि आप स्थाई तौर पर अपने चेहरे को बेदाग व खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इन आसान टिप्सों को आजमाइएँ -
  1. चेहरे पर हर रोज चंदन पावडर, गुलाब जल व हल्दी को मिलाकर इनका लेप लगाएँ। रोजाना यह लेप चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे की रंगत निखरती है। 
  2. ऐलोवेरा के पत्तों की ऊपरी परत निकालकर उसके गूदे को चेहरे पर मलने से धीरे-धीरे दाग-धब्बे कम होने लगते हैं। 
  3. हर रोज त्वचा पर शहद लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे कम पड़ने के साथ-साथ त्वचा का रूखापन भी दूर होता हैं। 
  4. आप चाहे तो मौसमी फलों जैसे केला, संतरा, पपीता, आम आदि का गूदा अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। फलों के पैक को लगाने से भी चेहरे के दाग-धब्बे मिटते हैं।
अपने मुखड़े को चांद का टुकड़ा बनायें, मनुष्य का चेहरा उसके व्यक्तित्व का आईना होता है। शायद इसीलिए स्त्रियां अपने चेहरा निखारने के लिए प्रयासरत रहती हैं। इसके लिए महंगे सौंदर्य प्रसाधन इस्तेमाल करती हैं। पर मध्यवर्गीय महिलायें इसे आसानी से प्रयोग नहीं कर पातीं। तो फिर क्यों ना सस्ते व आसान तरीके से अपने मुखड़े को निखारा जाये।
  • चेहरे पर गुलाबीपन लाने के लिये कच्चे दूध में नींबू का रस व नमक मिलाकर नहाने से पहले मलें। दूध में ब्रेड के काटन (साइड) भिगा दें। कुछ देर बाद उससे मुंह पर मालिश करें। कुछ ही दिनों में चेहरा फूल की तरह खिल जायेगा।
  • शहद में जरा सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगायें इससे चेहरे की मैल निकल जायेगी व चेहरा साफ व ताजातरीन होगा।
  • पुदीने की पत्तियों को उबलते पानी में डाले, फिर छान लें। इससे चेहरे की नियमित सफाई करने से चेहरा तरोताजा बना रहेगा।
  • केले को मैश करके एक चम्मच दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगायें पंद्रहृ-बीस मिनट तक चेहरा थपथपा कर सुखा लेंफिर ठंडे पानी से धो लें इससे झुर्रियां दूर होंगी।
  • एक चम्मच सौंफ को पानी में अच्छी तरह से उबालें। जब गाढ़ी हो जाए तो थीड़ी मात्रा में शहद मिला लें।। इसे चेहरे पर लगाने के दस मिनट बाद धो लें। इससे झुर्रियां दूर होकर चेहरे पर चमक आयेगी।
  • आलू को कद्दूकस करके पूरे चेहरे पर लगायें। बीस मिनट रखें फिर धो लें। इससे चेहरा नरम होगा. अगर त्वचा तैलीय हो तो ज्यादा फायदेमंद होगा।
  • र्दन व आंखों के नीचे कालापन- कच्चा खीरा, आलू कद्दूकस करके चेहरे पर रगड़े, कालीमा दूर हो जाएगी।
  • टमाटर बहुत फायदेमंद है। टमाटर पीसकर लगायें, अगर त्वचा सूखी हो तो टमाटर में दही मिलाकर लगायें। चेहरा खिल उठेगा।
  • खीरा – त्वचा के लिए बेहतरीन है। खाने से या लगाने से चेहरे पर गहरा असर पड़ता है। नींबू त्वचा को कसता है। अगर आप इसमें नींबू मिलायें तो ना सिर्फ चेहरा कस जायेगा, बल्कि उसमें उज्ज्वलता आएगी।
  • तरबूज एक अच्छा मॉइश्चराइजर है। इसे थोड़ा मथ लें और चेहरे पर लगायें। सूखने पर धो लें ठंडे पानी से। गर्मी में त्वचा के लिए बहुत अच्छा है।
  • क्या आपकी त्वचा थकी-थकी व झुलसी है। तो घबरायें नहीं। एक आड़ू लेकर उसका छिलका निकाल कर गूदा शहद में मिला दें। थोड़ा सा दूध मिला लें। इसे चेहरे पर आधा घंटा तक लगातार लगाये रखें। फिर नींबू डालकर गुनगुने पानी से धो लें। देखेंगे कि आपका चेहरा किस तरह दमकता है।
  • झाईयों के लिए केले का पैक असर दिखाता है। एक पका केला दही के साथ मथ लें। इसे चेहरे व गले पर लगा लें, चेहरे की झाईयां और काले निशान इसके लगातार इस्तेमाल से दूर हो जाएंगे।
  • चोकर- क्या आपके चेहरे पर मुंहासें हैं। तो गेहूं का चोकर फेंकिए मत, इसे जमा करके थोड़ा सा चोकर इसमें थोड़ा शहद, मलाई मिला लें। इसे चेहरे पर लगातार धीरे-धीरे मलें-माथे पर, बाहों पर और पैरों पर भी लगायें और मलते रहें, जब सूखने लगे तो धो लें। यह मुंहासों को मिटाता है, त्वचा का सूखा मांस उतारता है।
  • गेंदे के फूलों की पत्तियों को पानी में भिगो लें। थोड़ी देर बाद मसल लें और ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करें। थोड़ी देर बाद धो लें। यह त्वचा के लिए अनोखी खुराक है।
  • झुर्रियां- चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे हों तो पपीते का गूदा, ताजा दही और कपूर मिलाकर लगायें।
  • झाईयां- चेहरे पर मुंहासों के दाग, झाईयां हों, आंखों के नीचे काले घेरे, चेहरा भद्दा, कुरूप दिखाई दे तो तुलसी के पत्तों का रस एक चम्मच, नींबू रस दो चम्मच मिलाकर हल्के-फुल्के अंगुलियों से या रूई से सुबह व रात को प्रभावित त्वचा पर लगाकर मलें और 20-25 मिनट लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें ।



शरीर पर किसी भी जगह दाग का होना परेशानी पैदा करता है और यदि दाग चेहरे पर हो तो ज्यादा परेशानी सहनी पड़ती है। ऎसा माना जाता है चेहरा शरीर का सबसे मुख्य हिस्सा है और वो दागी हो तो परेशानी बड़ी हो जाती है।
दाग एक तरह से सौंदर्य से संबंधित समस्या है और शोध बताते हैं ये दाग अक्सर जलने की वजह से, सड़क दुर्घटनाओं में लगी चोट की वजह से, या फिर किशोरावस्था में हॉर्मोनल च ेजेस के साथ होने वाले मुंहासों की वजह से हो सकते हैं।
दाग व धब्बे किसी भी कारण से हो सकते हैं। ऎसे दाग हटाने के लिए लोग अक्सर नई-नई क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। पर कोई सुधार नजर नहीं आता। इन दवाओं और क्रिम को लगाने से ये दाग हल्के हो जाते हैं लेनि जड़ से नहीं हटते।
अब इन्हें हटाने के लिए कई उपचार उपलब्ध हैं, जिनकी सहायता से इनमें ऎसे सुधार किए जाते हैं कि ये करीब-करीब गायब ही हो जाते हैं।
दाग धब्बों को हटाने के लिए जो चिकित्सा उपलब्ध हैं, उनमें स्कार रिवीजन सर्जरी, फैट इंजेक्शन सर्जरी और लेजर ट्रीटमेंट को खास तौर अपनाया गया है और उसका लाभ भी हुवा है। हम यहां आपको उन्हीं में से कुछ इलाज की विधियों के बारे में बता रहे हैं-
एक्सपर्टस ने बताया सबसे आधुनिक फैट इंजेक्शन सर्जरी है। यह चोट के दाग-धब्बों के साथ-साथ जलने के कारण बने दागों व निशानों और मुंहासे के कारण बने दाग-धब्बों को मिटाने में कारगर साबित हुई है। यह इलाज का तरीका धब्बे को ठीक करने के लिए बेहद उपयोगी है।
फैट इंजेक्शन सर्जरी के अंतर्गत रोगी की वसा कोशिकाओं को ही इंजेक्शन के जरिए इस्तेमाल किया जाता है। फैट ग्राफ्टिंग की यह प्रक्रिया रोगी के शरीर से लाइपोसक्शन विधि के माध्यम से वसा प्राप्त करने के साथ शुरू होती है। यह वसा पेट या कूल्हे के पास से ली जाती है। इसकी प्रोसेसिंग करने के बाद सर्जन इसे दोबारा धब्बे वाली त्वचा के नीचे इंजेक्ट कर देता है।
इसके बाद दूसरा तरीका जो आजकल चलन में है वो है स्कार रिवीजन सर्जरी। चोट की वजह से होने वाले ज्यादातर धब्बों को परंपरागत स्कार रिवीजन सर्जरी के जरिए ठीक किया जा सकता है। चेहरे के धब्बों के लिए यह सर्जरी बेहोश किए बगैर की जा सकती है। इस विधि से धब्बे को सर्जरी की सहायता से हटा दिया जाता है।

शुक्रवार, जनवरी 30, 2015

.....Are skin bloom-bloom

.....ताकि त्वचा रहे खिली-खिली

 त्वचा की एलर्जी कई तरह से आपको परेशान कर सकती है। लाल रंग के चकत्ते, रैशेज, काले धब्बे, फुंसियां और दाग, ये सब एलर्जी का ही रूप हैं। अगर सही समय पर एलर्जी पर ध्यान न दिया जाए तो यह विकराल रूप धारण कर लेती है और आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकती है। जानिए,एलर्जी के कारण और इससे बचने के उपायः राजेश मिश्रा 

स्किन एलर्जी होने के कई कारण हो सकते हैं। सही खानपान न होने से लेकर प्रदूषण और जीवन-शैली तक आपको एलर्जिक बना सकती है। एलर्जी को पहचानने का सबसे आसान तरीका यह है कि अगर आपकी त्वचा का रंग लाल हो रहा है या फिर उसमें खुजली या रैशेज हो रहे हैं तो समझ लीजिए कि आप एलर्जी के शिकार होने की कगार पर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि शुरुआत में तो एलर्जी कभी-कभी परेशान करती है, लेकिन अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह सप्ताह में दो-तीन बार और फिर रोज ही होने लगती है। 

कैसी-कैसी एलर्जी 

कई लोगों को गाय के दूध, मछली या फिर अंडे से एलर्जी हो सकती है। कई बार ऐसा भी होता है कि जिस खाद्य पदार्थ से आपको एलर्जी हो, उससे जुड़े खाद्य पदार्थ समूह से एलर्जी हो गई हो। ऐसे में उनका सेवन करते ही परेशानी शुरू हो जाती है। पानी में मिले कैमिकल्स आपके चेहरे की झुर्रियों का कारण बन सकते हैं। चूंकि ये शरीर द्वारा सीधे सोख लिए जाते हैं, इसलिए इनसे एलर्जी होने का खतरा भी अधिक होता है। पानी में जब क्लोरीन मिला होता है, तब वह अधिक नुकसानदेह हो जाता है। इसलिए कहा जाता है कि जब भी आप स्विमिंग करें तो उसके बाद साफ पानी से जरूर नहा लें। 

प्रदूषण से बचें 

हवा से भी एलर्जी हो सकती है। पानी के साथ ही प्रदूषण युक्त हवा भी त्वचा को बैक्टीरिया के संपर्क में ले आती है, जिससे एलर्जी होने का खतरा रहता है। टैटू का त्वचा पर बुरा प्रभाव देखा गया है। इस तरह की शिकायतें आजकल आम हैं। युवाओं द्वारा बनवाए जाने वाले अस्थायी टैटू में इस्तेमाल होने वाली खराब स्याही से त्वचा में जलन हो जाती है। 

कपड़ों से भी हो सकती है एलर्जी 

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉं. शेहला अग्रवाल के अनुसार, ‘कपड़ों से भी एलर्जी हो सकती है। कभी-कभी कपड़ों पर इस्तेमाल होने वाला रंग यानी डाई त्वचा में एलर्जी पैदा कर देती है। वाशिंग मशीन में धुले कपड़ों से अगर साबुन ठीक से न निकला हो तो भी इससे त्वचा में खिंचाव आदि की समस्याएं होती हैं। मौसम में बदलाव भी स्किन एलर्जी का कारण हो सकता है। मौसम बदलने से हवा में पोलिन्स की संख्या बढ़ जाती है, जो त्वचा में एलर्जी का मुख्य कारण होती है।’ 

एलर्जी का असर 

एलर्जी से आपको दर्द, खुजली, घाव हो जाना आदि समस्याएं हो सकती हैं। अगर सही समय पर इस पर ध्यान न दिया जाए तो आप त्वचा रोग के भी शिकार बन सकते हैं। इसके अलावा कई बार प्लास्टिक की चीजों जैसे नकली आभूषण, बिंदी, परफ्यूम, चश्मे के फ्रेम, साबुन आदि से भी एलर्जी हो जाती है। इस तरह की एलर्जी को कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस कहा जाता है। 

ऐसे दूर करें असर 

  • फिटकरी के पानी से प्रभावित स्थान को धोकर साफ करें। जिस स्थान पर एलर्जी हो, वहां कपूर और सरसों का तेल लगाएं। आंवले की गुठली जला कर राख कर लें। उसमें एक चुटकी फिटकरी और नारियल का तेल मिला कर पेस्ट बना लें। इसे लगाते रहें। 
  • खट्टी चीजों, मिर्च-मसालों से परहेज रखें। रोज सुबह नींबू का पानी पिएं। 
  • चंदन, नींबू का रस बराबर मात्रा में मिला कर पेस्ट बना कर लगाएं।

गुरुवार, जनवरी 29, 2015

गुलाबी गालो को पाने के लिए कुछ सुझाव व विचार

गुलाबी गाल पाने के लिए राज की ओर से अनमोल और बेहतरीन प्राकृतिक तरीके

गुलाबी गाल पाना लडकियों के लिए एक सपने की तरह है.गुलाबी गाल सुन्दरता का प्रतिक माने जाते है तथा ग्लैमरस रूप प्रदान करते है. मेकअप के द्वारा गुलाबी गालो को पाया जा सकता है लेकिन वह एक अस्थाई तरीका है. यहाँ पर कुछ घरेलु उपाय बताये गए है जिनके द्वारा प्राक्रतिक रूप से गालो को गुलाबी किया जा सकता है गुलाब की तरह.
पुरुष हमेशा से ही गुलाबी गाल वाली महिलाओ की तरफ आकर्षित होते है. जब भी आप पार्टियों के लिए बहार जाने की योजना बनाती है गालो पर गुलाबी मेकअप करना एक जरुरी मुद्दा बन जाता है. लेकिन,यदि आपके पास गुलाबी गाल है बिना किसी मेकअप के तब क्या होगा? महिलाये भीड़ से अलग दिखने के लिए आमतौर पर गालो पर गुलाबी या लाल रंग के मेकअप करती है. अब कुछ प्राक्रतिक सामग्री के द्वारा प्राकृतिक तरीके से गुलाबी गालो का पाना संभव है.


भोजन- स्वस्थ त्वचा को पाने का एक मात्र तरीका है सही व बराबर भोजन.कम खाना या न खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है. रोज़ अपने भोजन को चार भागो में ले-नाश्ता,दोपहर का भोजन,शाम की चाय व रात का भोजन. आपके स्वस्थ भोजन में हमेशा मछली,मुर्गी,दूध से बने पदार्थ जेसे दही और दूध, दाले,ताज़े फल और सब्जी को शामिल करे.
व्यायाम और हाइड्रेशन- नियमित रूप से व्यायाम करे. अधिक मात्रा में पानी व फलो के रस के सेवन के द्वारा आप चमकती हुई व सुन्दर त्वचा पा सकते है.
रगड़- नियमित रूप से हल्के हाथो से स्क्रब के द्वारा मालिश करने से आप मुलायम व गुलाबी गाल आसानी से पा सकते है, स्क्रब करने से मृत कोशिकाओ से छुटकारा मिलता है व त्वचा का रंग भी खिलता है.
हल्की ब्लीचिंग- सोडा और नींबू के रस को मिलाकर लगाने से त्वचा गुलाबी और मुलायम होती है.
कमियों को भरे- विटामिन E व C बहुत ही आवश्यक होता है प्राक्रतिक सुन्दरता के लिए. शुष्क त्वचा व गाल और फटे हुए होठ विटामिन E व C की कमी के कारण हो सकते है. इसके सेवन के लिए चिकित्सक की सलाह ले. इसके आलावा संतरे के छिलके की क्रीम व विटामिन E के कैप्सूल को मिलाये व अपनी त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा ले और गर्म पानी से धो ले.
गुस्सा व थकान- गुस्से व थकान से दूर रहे . योगा व ध्यान के द्वारा गुस्से को नियंत्रित करने की कोशिश करे. थकान का मुख्य कारण होता है नींद की कमी. अपनी नींद पूरी करे आप ताज़ा महसूस करेगी और आप प्राक्रतिक रूप से त्वचा पर चमक पायेंगी.
सही मालिश- अभी दिशाओ में सही मालिश करे इससे त्वचा में रक्त का संचरण सही होगा और त्वचा गुलाब की तरह खिल जाएगी.बार बार पानी से त्वचा को धोना भी फायदेमंद होता है क्यों की इससे त्वचा खिली हुई लगती है.

गुलाबी गाल पाने के लिए घरेलु फेस पेक्स

  • दो केले को मसल कर पेस्ट बना ले और त्वचा पर २० मिनट के लिए लगा रहने दे जब यह सुख जाये तब इसे पानी से धो ले. गुलाबी निखार के लिए यह फेस पैक बहुत ही फायदेमंद होता है.
  • चेहरे पर उबले और मसले हुए फल की जड़ो को लगाये व २० मिनट के बाद ठन्डे पानी से धो ले.यह आपके गुलाबी गाल करने में मदद करेगा.
  • सलाद को ३० मिनट कच्चे दूध में मिला कर रखे फिर इसका पेस्ट बना ले. २० मिनट के लिए इसे चेहरे पर फेलाए और पानी से धो ले.यह एक अच्छा उपाय है जिससे आप गुलाबी निखार पा सकती है.
  • अनाज, ब्रेड डी दूध के पेस्ट को भी आप चेहरे पर २० मिनट के लिए लगा सकती है. खीरे को पिस कर चेहरे पर फेलाने से भी गुलाबी रंगत पायी जा सकती है .

निष्कर्ष

  • गुलाबी रंगत प्राकृतिक उपाए व सही दिनचर्या द्वारा आसानी से व सुरक्षित तरीके से पाया जा सकता है. एवं कृत्रिम पदार्थो का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए बहुत ही हानिकारक होता है. प्राकृतिक तरीके सस्ते और लम्बे समय के लिए होते है.