दादी-नानी और पिता-दादाजी के बातों का अनुसरण, संयम बरतते हुए समय के घेरे में रहकर जरा सा सावधानी बरतें तो कभी आपके घर में डॉ. नहीं आएगा. यहाँ पर दिए गए सभी नुस्खे और घरेलु उपचार कारगर और सिद्ध हैं... इसे अपनाकर अपने परिवार को निरोगी और सुखी बनायें.. रसोई घर के सब्जियों और फलों से उपचार एवं निखार पा सकते हैं. उसी की यहाँ जानकारी दी गई है. इस साइट में दिए गए कोई भी आलेख व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं है. किसी भी दवा और नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार नजदीकी डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लें.
पुरे वर्ष सन् 2018 के पर्व त्यौहार निचे मौजूद है...

लेबल

आप यहाँ आये हमें अच्छा लगा... आपका स्वागत है

नोट : यहाँ पर प्रस्तुत आलेखों में स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी को संकलित करके पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करने का छोटा सा प्रयास किया गया है। पाठकों से अनुरोध है कि इनमें बताई गयी दवाओं/तरीकों का प्रयोग करने से पूर्व किसी योग्य चिकित्सक से सलाह लेना उचित होगा।-राजेश मिश्रा

स्वास्थ लाभ के साथी, इस वेबसाइट से जुड़ें : राज

गुरुवार, अप्रैल 23, 2015

मौसम्बी का रस लगाने से बाल बनते हैं मजबूत और स्‍मूथ


मौसम्बी का जूस स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छा होता है। इसके जूस में ढेर सारा मिनरल और पौष्टिक तत्व जैस विटामिन सी और पोटैशियम आदि पाया जाता है। यह हेल्दी होने के साथ ही उर्जा पहुंचाने वाला भी होता है। पर क्या आप जानती हैं कि मौसम्बी का जूस बालों के लिये कितना लाभदायी है। आप इस के रस का पैक बालों पर लगा सकती हैं, इससे आपके बालों में शाइन बढेगी और वह मजबूत बनेगें।

मौसम्बी का रस लगाने से -

1. हेयर पैकः  
बालों की चमक बढाने और उसे मुलायम बनाने के लिये मौसम्बी के रस को दही या मलाई के साथ मिक्स कर के सिर पर लगाएं। फिर आधे घंटे के बाद सिर को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ़ते में एक बार जरुर करें!
2. मजबूती के लियेः 
मौसम्बी का रस बालों में सीधे तौर पर भी लगाया जा सकता है। इसमें विटामिन सी होता है, जिससे आपके बालों में मजबूती आएगी। इसे हफ़ते में एक बार जरुर लगाएं।
3. बालों को रंगने के लियेः  
मौसम्बी के रस को हिना में मिक्स कर के बालों में लगाने से बालों पर अच्छा रंग आता है। मौसम्बी में कॉपर होने के नाते बालों में मिलेनिन नामक तत्व बढ जाता है, जिससे बाल प्राकृतिक रूप से काले दिखने लगते हैं।
4. बालों की ग्रोथ के लियेः 
एक्सपर्ट का मानना है कि जिन लोगों के बाल की लंबाई अच्छी नहीं है या फिर बाल बहुत झड़ते हैं, उन्हें हफ्ते में एक बार कम से कम मौसम्बी के रस का प्रयोग करना ही चाहिये।
5. मौसम्बी का सीधा उपयोगः 
मौसम्बी के जूस को पीने से भी बाल अच्छे हो जाते हैं। इसमें विटामिन सी होता है जो कि बालों के लिये बहुत अच्छा माना जाता है।

मौसमी से होनेवाली अन्य फायदे : राजेश मिश्रा 

  • मौसमी का रस पीने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा जीवनी शक्ति की वृद्धि होती है |
  • मौसमी खाने से दांत मज़बूत होते हैं और इसका रेशा कब्ज़ दूर करने में मदद करता है |
  • मौसमी के रस में क्षार तत्व अधिक होता है अत: यह खून की अम्लता (एसिडिटी) को दूर करता है|
  • मौसमी के रस को हल्का सा गर्म करके इसमें 5 - 6 बूँद अदरक का रस डालकर पीने से जुकाम में आराम मिलता है |
  • मौसमी या इसके रस के सेवन से रक्तवाहिनियों में कोलेस्ट्रोल जमा नहीं हो पाता और ह्रदय रोग होने की संभावना नहीं रहती | अतः इसका सेवन ह्रदय को स्वस्थ रखता है |
  • मौसमी का रस पीने से आंव या पेचिश का रोग दूर हो जाता है |
  • मौसमी के रस के सेवन से बुखार में काफी लाभ होता है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें